Bihar में 20-25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां वाले बयान पर मचा बवाल, कैबिनेट मंत्री के पति ने मांगी माफी
Bihar उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के वायरल बयान से बवाल मचा हुआ है। एक कार्यक्रम में कथित तौर पर महिलाओं को लेकर गिरधारी लाल साहू की आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध हो रहा है।
इसके बाद गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने की बात की है। साहू ने कहा है कि इस प्रकरण को लेकर माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मंत्री के पति कहते हुए नजर आए कि बिहार में 20-25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती हैं।

वायरल वीडियो के बाद से बवाल मचा हुआ है। गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि विगत दिवस सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघट क्षेत्र में हुए माताओं-बहनों व बुजुर्गों के स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल के आमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल हुआ था।
उस दौरान अपने संबोधन में मेरे द्वारा हास्यप्रद के रूप में अपने मित्र की शादी पर चर्चा की। जिसे मेरे विरोधियों व कॉंग्रेस पार्टी के द्वारा तोड़ मरोड़कर व गलत तरीके से समाज मे पेश किया जा रहा है जो की गलत व निराधार है। कहा कि जहां तक बेटियों के सम्मान की बात है मेरे द्वारा प्रतिवर्ष बरेली में रामलीला में 101 निर्धन बेटीयों की शादी करता हूँ व लंबे समय से करवाता आ रहा हूँ और अपनी श्रद्धा से उन बेटियों की शादी में सहयोग करता हूँ।
मैं सोमेश्वर विधानसभा सहित समस्त प्रदेश व देश की बेटियों का देवी के समान सम्मान व स्वागत करता हूँ। विरोधी व कांग्रेस मेरे संबोधन को तोड़मरोड़ कर पेश करके लाभ लेना चाहती है। फिर भी अगर मेरी बात से किसी व्यक्ति को ठेस पहुची हो या बुरा लगा हो तो मैं उन सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत मंडल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान गिरधारी लाल साहू ने कथित तौर पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मंत्री के पति एक अविवाहित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि "लड़कियों की कोई कमी नहीं है" और "बिहार में 20-25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती हैं। वायरल वीडियो के बाद से बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस इस मामले को लेकर भाजपा पर हमलावर है।
बता दें कि गिरधारी लाल साहू का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications