UK NEWS: बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत, जानिए अब 2027 में कहां इस जीत के फार्मूले को अपनाएगी भाजपा
BIHAR chunav result 2025: बिहार में एनडीए गठबंधन डबल सेंचुरी को पार कर चुकी है। 243 सीटों में से भाजपा 204 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस तरह से बिहार का परिणाम अब एक तरफा होता हुआ नजर आ रहा है। बिहार की जीत से भाजपा गदगद है।
हर जगह जीत का जश्न मनाया जा रहा है। उत्तराखंड भाजपा ने भी कार्यालय में जमकर जश्न मनाया। मिठाई बांटी गई और ढोल की थाप पर जमकर डांस किया गया। इस बीच भाजपा ने उत्तराखंड में भी इस जीत के फार्मूले को अपनाने की बात की है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बिहार में एनडीए गठबंधन ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह करिश्मा पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन कि सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश के विकास कार्यों पर मुहर लगी है। विकास के नाम पर दर्ज इस जीत के फार्मूले को भाजपा उतराखंड मे दोहरायेगी। महेंद्र भट्ट ने कहा कि बिहार की महान जनता ने जंगलराज के वारिसों को एक बार फिर से नकारा है और विकास एवं जनकल्याण की नीतियों को आशीर्वाद दिया है।
कहा कि वहां महिला, युवा, गरीब, व्यापारी, कामगार, बुजुर्ग सभी वर्गों ने डबल इंजन सरकार के कार्यों पर वोट किया है। उन्होंने कहा कि बिहार और इससे पहले कई राज्यों की प्रचंड जीत से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह है। वहीं पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में भी जनता का मूड बताता है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा रिकॉर्ड सीटों के साथ जीतने जा रही है। बता दें कि 2027 में उत्तराखंड में भी चुनाव होना है। भाजपा दो बार से सत्ता में है। अबकी बार चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करने की बात कर रही है, जबकि भाजपा अपनी जीत के दावे कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications