उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,पिथौरागढ़ में 02 भालू की पित्त के साथ नेपाल का वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ में 02 भालू की पित्त के साथ 01 अन्तर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में वन प्रभाग पिथौरागढ़ व वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली की टीम को साथ लेकर एसटीएफ ने कार्रवाई की।
बरामद पित्त 1-2 वर्ष पुरानी होने की सम्भावना जताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शातिर तस्कर नेपाल के बैतड़ी जिले का रहने वाला है। जिसमें कई अन्य लोगों के शामिल होने आशंका जताई है।

उत्तराखंड एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा पिथौरागढ़ वन प्रभाग व WCCB को साथ लेकर एक ऑप्रेशन में पिथौरागढ़ फोरेस्ट रेंज स्थित शिलोनी अड़किनी तिराहे के पास से एक वन्यजीव तस्कर शेरी राम पुत्र झुपरी राम निवासी ग्राम रोड़ी देवल, विजुल जिला बेतड़ी अंचल महाकाली ,नेपाल को 02 भालू की पित्त के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त था एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि व किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि एसटीएफ द्वारा आज जनपद पिथौरागढ़ में वन प्रभाग पिथौरागढ़ व WCCB को साथ लेकर वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है।
जिसमें 02 भालू की पित्त के साथ एक शातिर अन्तर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वन्यजीव तस्करों का लम्बे समय से नेपाल से भारत में वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ के पास आया था जिसपर एसटीएफ की 01टीम को गोपनीय रुप से इसपर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया था, आज जब ये तस्कर माल को बेचने के लिए भारत आया तो इसे टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
अभी आगे डिटेल इण्टेरोगेशन के बाद स्पष्ट हो पायेगा, कि भालुओं की पोचिंग कब कहाँ किस जंगल में किस तरह की गयी है, भालू को जिसे वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध वनप्रभाग पिथौरागढ़ फॉरेस्ट रेंज में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें। उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी, ताकि सीधे-साधे व बेजुबान जानवरों के शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications