भाजपा का गांव चलो अभियान कल से शुरू होगा, सीएम समेत 29 नेताओं के कार्यक्रम जारी

उत्तराखंड: भाजपा का गांव चलो अभियान की शुरुआत कल से होगी। यह अभियान 11 फरवरी तक चलेगा जिसमें पार्टी के 29 नेता भी शामिल होंगे। सभी नेता सीएम पुष्कर सिंह धामी भी लोहाघाट के कमलेड़ी के गांव में प्रवास करेंगे।

भाजपा ने गांव चलो अभियान को लेकर मुख्यमंत्री, सभी सरकारी मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्‍मेदारी सौंपी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 9 फरवरी से 11 फरवरी तक लोकसभा चुनाव को लक्षित करते हुए लोहाघाट विधानसभा के कमलेडी गांव में प्रवास करेंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा के पांडुकेश्वर जोशीमठ में प्रवास करेंगे।

 पुष्कर सिंह धामी

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे। इस दौरान, वे स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही, योजनाओं के लाभार्थियों का अनुभव साझा करते हुए अन्य लोगों को भी लाभार्थी बनने में मदद करेंगे और लोगों की समस्याओं को हल करने की कोशिश करेंगे।

कौन नेता कहां जाएगे?

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट नानकमत्ता के पीपलिया पिस्तोर गांव में प्रवेश करेंगे, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हरिद्वार ग्रामीण के जमालपुर कला में, प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश के प्रतीनगर में, डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर के पल्ली में, गणेश जोशी मसूरी के गुनियाल में, रेखा आर्य सोमेश्वर के सुपा कोट गांव में प्रवेश करेंगे। वहीं, बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट के बलपीर में रहेंगे, बंशीधर भगत कालाढुंगी के नारायणनगर में रहेंगे, मदन कौशिक हरिद्वार में रहेंगे, रमेश पोखरियाल निशंक ज्वालापुर की डालूवाला में रहेंगे, अजय टम्टा अल्मोड़ा के रेलापानी में रहेंगे, नरेश बंसल भगवानपुर के सिकरौड़ा में रहेंगे और डॉ. कल्पना सैनी पिरान कलियर के ब्रह्मपुर में रहेंगे। 29 पार्टी पदाधिकारियों के प्रवास स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+