Bharat Bandh: देहरादून में कितना दिखा असर,बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकली जनआक्रोश रैली
देशभर में भारत बंद का आज देहरादून में मिला जुला असर नजर आया। व्यापारियों ने 10 बजे से 12 बजे तक ही दुकानें बंद रखी।
इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क से आक्रोश रैली निकाली। जिसमें व्यापारी, पूर्व सैनिक संगठन,सामाजिक संगठनों ने भी आक्रोश रैली में भाग लिया।

भारत बंद का देहरादून में खासा असर नजर नहीं रहा। बाजार भी दो घंटे के लिए बंद रहे। यातायात पर भी ज्यादा असर नहीं दिखा। व्यापारी संगठनों ने 12 बजे तक दुकानें बंद रखने का फैसला लिया था। आक्रोश रैली में राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से शक्ति प्रदर्शन का आह्वान किया था।
जिसके लिए पहले सभी प्रदर्शनकारी गांधी पार्क में इकट्ठा हुए। उसके बाद शांति मार्च निकालते हुए पलटन बाजार से होते हुए कचहरी में डीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। आक्रोश रैली के दौरान जगह-जगह यातायात बाधित रहा।
दून में बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप समेत दुकानें भारत बंद के चलते बंद रही। दून व्यापारियों के साथ हिंदू रक्षक दल, हिंदू वाहिनी, हिंदू महिला दल, पूर्व सैनिक संगठन एवं संत समाज द्वारा गांधी पार्क से डीएम कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली गई। रैली के दौरान बगलादेश में हिंदुओ के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर नारे बाजी की गई।
वहीं इस रैली को हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने भी इस रैली को समर्थन दिया और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर आक्रोश प्रकट किया।सभी दलों द्वारा डीएम कार्यालय पहुंच कर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सोपा गया जिसमे बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा की मांग की गई और जल्द से जल्द को तीन कार्यवाही की जाए जिससे हिंदुओ पर हो रहे अत्यचात को रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications