Uttarakhand news: पूजा के लिए जल लेने गए दो सगे भाई समेत चार युवकों को ऐसे खींच कर ले गई मौत, मचा कोहराम

बागेश्वर के जुनायल दोफाड़ के दो सगे भाई नीरज और दीपक के लिए रविवार की सुबह काल बनकर आई। गांव के एक अन्य युवक समेत चारों युवक गांव में पूजा के लिए बागेश्वर से सरयू का जल लेने सुबह कार से निकले। लेकिन रास्ते में अचानक कार 300 मीटर खाई में जा गिरी और गदेरे में गिर गई। इस हादसे में चारों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने किसी तरह गदेरे में उतरकर शवों को निकाला।

bageshwar news Four youths including two brothers who gone to fetch water for puja dragged death

बागेश्वर के बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर चिड़ंग के पास रविवार सुबह हुए कार हादसे में दो सगे भाई समेत चार युवकों ने अपनी जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि गांव में नवरात्र के अवसर पर पूजा का आयोजन किया गया था। युवक गांव में पूजा के लिए बागेश्वर से सरयू का जल लेने रविवार तड़के बागेश्वर आ रहे थे। रास्ते में चिड़ंग गडेरी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

कार सड़क से होते हुए गदेरे में जा गिरी। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कमल प्रसाद (26) निवासी वडयूड़ा रीमा, नीरज कुमार (25) निवासी जुनायाल दोफाड़, दीपक आर्या (22) निवासी जुनायल दोफाड़, कैलाश राम (24) निवासी जुनायल दोफाड़ के रूप में हुई है।

दुर्घटना में मारे गए नीरज और दीपक सगे भाई बताए जा रहे हैं। दो सगे भाई समेत एक अन्य तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने मृतकों के शव नदी से निकाल लिए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना के कारणों की अभी तक कोई जानकारी नहीं लगी है। माना जा रहा है कि सुबक का समय रहा होगा तो आंख लगने से भी हादसा हो सकता है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+