Bageshwar by-election Result: भाजपा की पार्वती दास ने चुनाव जीता, कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया
बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की पार्वती दास ने जीत दर्ज कर ली है। पार्वती दास दिवंगत विधायक चंदन राम दास की पत्नी हैं। पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को हराया है। बसंत कुमार 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन इस बार वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े।

उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। बागेश्वर विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में कुल 55.44% मतदान हुआ। बागेश्वर विधानसभा सीट पर 2022 में हुए चुनाव में 57.83 प्रतिशत वोट पड़े थे। बागेश्वर के चार बार के विधायक और कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा के भगवती प्रसाद, उक्रांद के अर्जुन कुमार देव, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली ने चुनाव लड़ा।
बागेश्वर (आरक्षित) विधानसभा सीट उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। बागेश्वर (आरक्षित) विधानसभा सीट उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आती है। 2022 में बागेश्वर (आरक्षित) में कुल 43.14 प्रतिशत वोट पड़े। 2022 में भारतीय जनता पार्टी से चंदन राम दास ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के रणजीत दास को 12141 वोटों के मार्जिन से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications