बद्रीनाथ व केदारनाथ में पहली बार शुरू हुआ वीआईपी का ये सिस्टम, जानिए कितनों ने किए दर्शन, कितनी हुई कमाई
बद्रीनाथ व केदारनाथ में पहली बार शुरू हुई वीआईपी दर्शन सिस्टम से बद्री केदार मंदिर समिति को 1 करोड़ 55 लाख से ज्यादा का राजस्व प्राप्त हुआ है। साथ ही 51 हजार से ज्यादा वीआईपी दर्शन के लिए दोनों धामों में पहुंच चुके हैं।

इस सीजन की यात्रा शुरू होने से पहले बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने देश के चार बड़े मंदिरों वैष्णोदेवी, तिरुपति बालाजी, सोमनाथ व महाकाल मंदिर में विभिन्न व्यवस्थाओं के अध्ययन के लिए अलग-अलग दल भेजे थे। इनके अध्ययन के बाद ही वीआईपी दर्शनों के लिए शुल्क का प्रस्ताव रखा गया था।
जिसके हिसाब से प्रति व्यक्ति 300 रुपये तय किया गया था। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर बीकेटीसी ने पहली 300 रुपये की पर्ची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की काटी थी। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अब तक 15,612 विशिष्ट व अतिविशिष्ट और उनके संदर्भों से आए महानुभावों ने दर्शनों का लाभ उठाया है।
इससे बीकेटीसी को 46,83,600 रुपये का लाभ हुआ। इसी प्रकार, 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब तक 36,084 हजार विशिष्ट व अतिविशिष्ट महानुभाव दर्शनों के लिए पहुंचे, जिनसे 1,08,25,200 रुपये प्राप्त हुए। दोनों धामों में बीकेटीसी वीआईपी श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराती थी और निःशुल्क प्रसाद भी देती थी। इन श्रद्धालुओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता था।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications