नींद की झपकी और 14 लोग हमेशा के लिए सो गए...बदरीनाथ हाईवे पर हुए हादसे की कहानी, यहां देखें पूरी सूची
बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें अधिकतर यूपी और उत्तराखंड के रहने वाले हैं।
12 लोगों का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में बाल बाल बचे लोगों ने स्थानीय लोगों को बताया कि गाड़ी में अधिकतर लोग नींद में थे।

ऐसे में माना जा रहा है कि चालक को नींद की हल्की झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ और टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिर गया। वाहन में 26 यात्री सवार थे। जिनमें से 14 यात्रियों की मौत हो गई।
ये दल नई दिल्ली से चोपता-तुंगनाथ-चंद्र्रशिला ट्रेकिंग पर जा रहा था। सभी लोग दिल्ली से रात में चले थे, सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास ये हादसा हो गया।
एम्स ऋषिकेश से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रुद्रप्रयाग सड़क दुर्घटना के कुल 7 घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। घायलों में से दो लोग ब्राउट डेड स्थिति में पाए गए। इनकी पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा अन्य 5 घायलों के इलाज के लिए ट्रॉमा विभाग की टीम जुटी है। ज्यादातर बोलने की स्थिति में नहीं है।
चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती घायलों का विवरण-
वदना शर्मा, उम्र-30 ब्लॉक-ए नोएडा, यूपी
महिमा त्रिपाठी, उम्र-23, उत्तर प्रदेश
शुभम सिंह, उम्र, 27, सेक्टर-51 नोएडा, यूपी
नमिता शर्मा, उम्र 30, यूपी
लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22, मथुरा, यूपी
अमित पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27, मध्य प्रदेश
शंशाक बिष्ट पुत्र नरेंद्र बिष्ट, हल्द्वानी
एयरलिफ्ट किए गए मरीजों का विवरणः
धमेंद्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहन राम, उम्र-23, दिल्ली कैंट
सौनिक, उम्र 24, सोनीपत, हरियाणा
आदित्य, उम्र 25, मथुरा, उत्तर प्रदेश
छवि निवासी झांसी, उत्तर प्रदेश
अभिषेक, पता अज्ञात
देव, उम्र 24, दिल्ली/यूपी (उपचार के दौरान मौत)
1 मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मृतकों की सूची:
स्मृति शर्मा, उम्र-28, पुत्री राजेश कुमार, डी-1 मुर्धवा हाईटेक कॉलोनी, रेनुकूट, सोनभद्र उत्तर प्रदेश
मोहनी पांडे, उम्र- 27, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
करन सिंह, निवासी अलीगढ, यूपी (वाहन चालक)
निकिता भट्ट, खटीमा, उत्तराखंड
गुरुकीरत सिंह, पता अज्ञात
आकांक्षा, झांसी, उत्तर प्रदेश
स्मृति त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश
अंजली श्रीवास्तव, पता अज्ञात
निकेत सुनील शर्मा, पता अज्ञात
बृजेश बिष्ट, उत्तराखंड
जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में 2 मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications