Ayodhya Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देवभूमि में खास तैयारी, दो स्पेशल ट्रेनें, शहर में रहेंगे ये इंतजाम
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तराखंड में भी खासा उत्साह है। सबसे ज्यादा देहरादून में इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। निमंत्रण देने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और आरएसएस की संयुक्त टीमें जुटी हुई हैं।

15 जनवरी तक जिले के चार लाख परिवारों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। निमंत्रण पत्र में अयोध्या से आई पूजित अक्षत, भगवान श्रीराम का फोटो और आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर के बाहर पांच दीपक जलाकर दिवाली जैसा उत्सव मनाने का आह्वान किया जा रहा है।
विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के तौर पर मनाने की तैयारियों में जुटी है। हरिद्वार में प्रांत स्तर की बैठक में अयोध्या से आया अक्षत कलश सौंपा गया। इस कलश को देहरादून में संघ कार्यालय में प्रांत प्रचारक को सौंप दिया गया है। इस अक्षत को पूरे जिले आमंत्रण पत्र के साथ बांटा जाएगा।
जिले के सभी प्रमुख मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर 22 जनवरी को बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस पर अयोध्या से लाइव प्रसारण किया जाएगा। भजन और हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का प्रसारण भी होगा। अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने का इंतजाम भी किया गया है।
26 जनवरी को उत्तराखंड के 1500 लोगों को जन्मभूमि के दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए राज्य के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया गया है। पहली ट्रेन देहरादून और दूसरी ट्रेन कुमाऊं के 15 जनवरी तक जिले के चार लाख परिवारों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। निमंत्रण पत्र में अयोध्या से आई पूजित अक्षत, भगवान श्रीराम का फोटो और आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications