Ram mandir प्राण प्रतिष्ठा पर भाजपा का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में अब चौथी दिवाली होगी श्री राम बग्वाल

Ram mandir भारतीय जनता पार्टी हर साल 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री राम बग्वाल मनाएगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में श्रीरामोत्सव को श्रीराम बग्वाल के रूप में मनाया।

ayodhya ram mandir pran prathishtha BJP big announcement fourth Diwali Shri Ram Bagwal uttarakhand

संगठन स्तर पर प्रदेश के सभी पूजा स्थलों एवं प्रमुख स्थानों पर इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ के प्रसिद्ध नरसिंह मन्दिर में श्री राम भगवान प्राण प्रतिष्ठा में श्रद्धालुओं के साथ सुन्दर कांड का पाठन किया।

इसी तरह अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लाइव प्रसारण और आरती में प्रदेशभर में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि श्री रामलला के विराजने पर देवभूमि में आज जिस तरह दीपावली मनाई गई उससे त्रेता युग के दीपोत्सव सा अनुभव हुआ। आज से उत्तराखंड में प्रचलित तीन तरह की दीपावली के साथ अब एक और दीपावली 22 जनवरी के दिन श्रीराम बग्वाल के रूप में आगे भी मनाई जाएगी।

हम पीढ़ी सौभाग्यशाली है, जिनके सामने भारतीय संस्कृति के मूल्यों की आज प्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने पीएम मोदी कथनों को आगे बढ़ाते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समर्थ, सक्षम और दिव्य भव्य भारत का प्रकटीकरण है। इसी तरह देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूदगी में हनुमान चालीसा पाठ के साथ भजन संध्या एवं दीपोत्सव का आयोजन किया।

जिसमे उन्होंने वहां उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सनातन संस्कृति की राजधानी में प्रभु श्री राम के विराजने पर बधाई दी। इस श्रीरामोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुत श्री राम भजन में सभी लोग भक्ति रस से सरोबार होकर झूमते रहे । जिसके बाद दीपक प्रज्वलित किया गया और जमकर आतिशबाजी की गई। साथ ही धार्मिक गानों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य कर श्रीरामोत्सव की खुशी मनाई। प्रदेश मुख्यालय में श्री हनुमान चालीसा के 11 पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+