प्रयागराज: सपा विधायक पूजा पाल के भाई पर बम से हमला, राजू पाल की पत्‍नी हैं MLA

Atiq Ahmad News: प्रयागराज कोर्ट के अतीक अहमद को सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद सपा विधायक पूजा पाल के भाई पर बम से हमले की खबर मिली है। पूजा पाल बसपा विधायक राजू पाल की पत्‍नी हैं।

Praygraj

Praygraj Atiq Ahmad News: मंगलवार को बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल के अपहरण मामले में प्रयागराज कोर्ट ने माफिया अतीक अहमद को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस बीच सपा विधायक पूजा पाल (MLA Pooja Pal) के भाई राहुल पाल पर बम से हमले की खबर सामने आई है, पुलिस ने मामले की तहरीर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पूजा पाल के भाई पर बम से हमला

जानकारी के मुताबिक सपा विधायक पूजा पाल के भाई राहुल पाल पर हमलावरों ने बुधवार शाम को धूमनगंज इलाके में बम से हमला कर दिया। बाइक के पीछे 2 बार बम से धमाका किया गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने प्रीतम नगर और नीवा में बम फेंके। राहुल पाल की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।

राजू पाल की पत्नी हैं पूजा

पूजा पाल के भाई राहुल पाल के बताया कि मंगलवार शाम को ही जब वह जा रहा था तो उसको कार के पीछे धमाके की आवाज सुनाई दी। देखा तो धुंआ आ रहा था, जिसके बाद फिर से एक और धमाका हुआ। राहुल पाल ने इसकी शिकायत बुधवार शाम को धूमनगंज थाना पुलिस में की। आपको बता दें कि पूजा पाल बसपा विधायक राजू पाल की पत्नी हैं।

गौरतलब है कि राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल के अपहरण के मामले में फैसले को लेकर अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती कोर्ट से प्रयागराज की नैनी जेल लाया गया था। जहां मंगलवार को कोर्ट ने अतीक को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुना दी। वहीं इसी केस में लिप्त उसके भाई अशरफ को बरी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+