हेल्थ सिस्टम से हारा फौजी पिता! डेढ़ साल के मासूम की मौत की रुला देने वाली कहानी, कुमाऊं कमिश्नर करेंगे जांच

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड में हेल्थ सिस्टम की लापरवाही से एक डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई। मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। जिस प​रिवार ने अपना बच्चा खोया है, उसके पिता वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में देश की सुरक्षा में तैनात एक फौजी है।

मासूम की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसको लेकर सोशल मीडिया में भी लोगों की काफी नाराजगी सामने आ रही है। मासूम की मौत का प्रकरण सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुमाऊं कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं।

Army father defeated health system Heart wrenching story death one and half year old innocent Kumaon commissioner Investigate

चमोली जिले के चिडंगा गांव के निवासी दिनेश चंद्र वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में फौज में तैनात हैं। दिनेश चंद्र के डेढ़ साल के बेटे शुभांशु जोशी की अचानक तबीयत बिगड़ी तो मां और पत्नी लगभग चार घंटे में पांच अस्पताल लेकर गए लेकिन मासूम को इलाज नहीं मिल पाया। आरोप है कि डॉक्टर और अस्पताल एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक रेफर करते रहे। बाद में मासूम ने दम तोड़ दिया।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वाल मंडल के सुदूर चमोली जिले के चिडंगा गांव के निवासी दिनेश चंद्र के डेढ़ साल के बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। मां और पत्नी उसे लेकर ग्वालदम अस्पताल पहुंचीं वहां से बच्चे को कुमाऊं मंडल के बैजनाथ अस्पताल और फिर बागेश्वर के लिए रेफर कर दिया गया। बागेश्वर जिला अस्पताल में शाम छह बजे भर्ती बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।

बागेश्वर में जब परिजनों ने 108 पर एंबुलेंस के लिए कॉल किया तो घंटों एम्बुलेंस नहीं मिली। मासूम की मां सबसे गुहार लगाती रही लेकिन उनकी किसी ने मदद नहीं की। बाद में फौजी पिता ने खुद जिलाधिकारी को फोन कर मदद मांगी। डीएम के आदेश पर रात साढ़े नौ बजे एक एंबुलेंस मिली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अल्मोड़ा से हल्द्वानी ले जाते मासूम की मौत हो गई।

अपने बेटे के अंतिम संस्कार के बाद पिता दिनेश ने सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं। मां का रो रोकर बुरा हाल है। अपने बेटे को न बचा पाने का दुख और लाचार स्वास्थ्य सिस्टम पर उन्होंने कई सवाल खड़े किए हैं। मां का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मासूम बच्चे की मौत 15 जुलाई को हो गई। परिजनों ने अब हिम्मत करते हुए सोशल मीडिया के जरिए सवाल खड़े किए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने कुमाऊं कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जांच में लापरवाही पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने सोशल मीडिया मे जारी पोस्ट में कहा कि बागेश्वर में बच्चे की चिकित्सा सुविधा में लापरवाही से मौत का मामला दुर्भाग्यपूर्ण व पीड़ादायक है। अब तक सूचना प्राप्त सूचना में प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कतिपय स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती है। इस संवेदनशील प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कुमाऊं आयुक्त को तत्काल जांच के आदेश दिए गए। इस मामले में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनता के विश्वास और जीवन की रक्षा में कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+