अर्जुन अवार्डी कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा गंगा के बहाव में फंसे, ऐसे किया रेस्क्यू Video viral
former captain Indian Kabaddi team Arjuna Awardee Deepak Hooda भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित दीपक हुड्डा हरिद्वार में गंगा नदी के तेज बहाव में फंस गए। उत्तराखंड पुलिस की टीम ने दीपक हुड्डा को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
इस वीडियो को उत्तराखंड पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर भी अपलोड किया गया। जिसमें बताया कि अर्जुन अवॉर्डी व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में फंसे। मौके पर मौजूद 40वीं वाहिनी ने तुरंत रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकाला।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो गई। काफी देर तक इसकी पुष्टि नहीं हुई कि जिस व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया वह दीपक हुड्डा ही हैं। लेकिन बाद में खुद उन्होंने मीडिया इस बात को स्वीकार किया कि वह नदी में गिर गए थे।
हरिद्वार में गंगा नदी में बह रहे युवक को उत्तराखंड पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया। पुलिस ने भी अपने आधिकारिक पेज पर इसकी जानकारी दी।
लिखा-
स्टार कबड्डी खिलाड़ी... और #UttarakhandPolice का स्टार रेस्क्यू!
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा आज हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद 40वीं वाहिनी आपदा राहत टीम ने तेज़ी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दीपक हुड्डा ने भी टीम को दिल से धन्यवाद कहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी दीपक हुड्डा हरकी पैड़ी के पास चामुंडा घाट में स्नान कर रहे थे। तभी अचानक से वो गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। जिसके बाद थोड़ी देर के लिए वहां पर अफरा तफरी मच गई। इसी बीच मौके पर तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने तत्काल राफ्ट लेकर रेस्क्यू किया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया।
भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित दीपक हुड्डा हरिद्वार में गंगा नदी के तेज बहाव में फंस गए। उत्तराखंड पुलिस की टीम ने दीपक हुड्डा को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। pic.twitter.com/dzt9ERtWV1
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) July 24, 2025












Click it and Unblock the Notifications