धामी सरकार का हिंदुत्व छवि वाला एक और बड़ा फैसला, पहले भी ले चुके कड़े फैसले, जानिए अब की बार क्या दिया आदेश
उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक बार फिर हिंदुत्व छवि को आगे बढ़ाते हुए बड़ा फैसला लिया है। धामी सरकार ने प्रदेश में जारी होने वाले अधिसूचनाओं में विक्रम संवत और हिन्दू महीने का उल्लेख करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने तत्काल आदेश जारी करने के निर्देश दिए है।
सीएम धामी ने मुख्य सचिव को इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को जरूरी आदेश तत्काल जारी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में जारी होने वाले सभी अधिसूचनाओं, शिलान्यास शिलाओं, उद्घाटन पट्टिकाओ में इन पारंपरिक समय-गणना मानकों का समावेश किया जा सके।

धामी सरकार उत्तराखंड और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट नोटिफिकेशनों, उद्घाटन पट्टिकाओं और शिलान्यास शिलाओं में तिथि और साल के साथ-साथ विक्रम संवत और हिन्दू माह (यानी फाल्गुन, कृष्ण पक्ष/शुक्ल पक्ष) का उल्लेख करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विक्रम संवत भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। धामी सरकार हिंदुत्व छवि के अनुरूप कई बड़े फैसले ले चुकी है। सीएम धामी अपने सख्त और कड़े निर्णय के लिए जाने जाते रहे हैं। वे अक्सर इस तरह के कई फैसले लेते आ रहे हैं, जिससे उनकी छवि एक हिंदुत्व सीएम की छवि बनती जा रही है।
धामी ने प्रदेश में सबसे पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया। जो कि सबसे बड़ा और ठोस निर्णय माना गया। इसके अलावा अवैध धार्मिक संरचनाओं पर भी धामी सरकार का बुलडोजर चल चुका है। धामी सरकार ने धर्म परिवर्तन, थूक जिहाद और अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान चलाकर अपनी हिंदूत्व छवि को और भी मजबूत बनाने की कोशिश की है। अब एक बार फिर धामी के निर्णय से सरकार ने हिंदूत्व छवि की एक और कदम बढाने की कोशिश की है।
-
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications