'VIP गेस्ट आ रहे हैं तुम्हें एक्ट्रा सर्विस देनी है'....अंकिता भंडारी की व्हाट्सऐप चैट में खुले कई राज

देहरादून, 24 सितंबर: उत्तराखंड में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला है। अंकिता की मौत के बाद उसके साथ हो रहे अत्याचारों के चौंकाने वाले सबूत सामने आए हैं। अंकिता और उसकी दोस्त की एक व्हाट्सऐप चैट सामने आई है। इस चैट में अंकिता ने अपनी फ्रेंड को बताया था कि, रिजॉर्ट का मालिक अतिथियों को 'स्पेशल सर्विस' प्रदान करने के लिए दबाव डाल रहा है।

एक्ट्रा सर्विस देने की बात कर था पुलकित

एक्ट्रा सर्विस देने की बात कर था पुलकित

सोशल मीडिया पर अंकिता की व्हाट्सऐप चैट वायरल हो रही है। चैट से पता चल रहा है कि किस तरीके से अंकिता को वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा था। उसे यह कहा जा रहा था कि गेस्ट को एक्स्ट्रा सर्विस दो और 10000 रुपये भी मिलेंगे। वॉट्सऐप चैट में किस तरीके से वंतरा रिजॉर्ट में स्पा ट्रीटमेंट देने के नाम पर एक्स्ट्रा सर्विस देने की बात की जा रही है।

अंकिता ने की थी यौन शोषण की शिकायत

अंकिता ने की थी यौन शोषण की शिकायत

अंकिता भंडारी अपने दोस्त को बता रही है कि ' उसने मुझे किस करने की कोशिश की। उसने सोचा कि मैं बहुत भोली हूं कुछ नहीं करूंगी। मैंने उसको ढंग से सुना दिया...। चैट में अंकिता कह रही है कि, उसके यहां पर बहुत असहज महसूस हो रहा है। इन मैसेज के वायरल होने के बाद पुलिस ने भी इनकी जांच की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में ये सारे मैसेज पीड़िता के ही लग रहे हैं। इसे पुख्ता करने के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

दोस्त ने बताया अंकिता डरी हुई थी

दोस्त ने बताया अंकिता डरी हुई थी

इससे पहले अंकिता के एक दोस्त ने बताया था कि, अंकिता ने मुझे बताया कि पुलकित आर्य ने पुलिस को फोन किया। वह मेरे बारे में कह रहा था कि यहां एक अश्लील लड़की है। इसको यहां से ले जाओ। शायद, उसको डराने के लिए गिरफ्तारी की धमकी दी जा रही थी। उस पर सेक्स के लिए दबाव बनाया जा रहा था। 18 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे अंकिता का फोन मुझे आया। उस समय कई गाड़ियों की आवाज आ रही थी। मैंने पूछा कहां हो? उसने कहा कि मैं बाहर हूं।

दोस्त ने बताया उस दिन क्या हुआ था?

दोस्त ने बताया उस दिन क्या हुआ था?

युवक ने कहा अंकिता ने उसे बताया था कि, सर (पुलकित आर्य) ने मुझे कुछ जरूरी बात करने के लिए बाहर चलने को कहा है। मैंने सोचा कि उसके लिए यह कोई नई बात नहीं है। वे लोग शाम के समय में काम के सिलसिले में बराबर बाहर जाते रहते थे। पुलकित आर्य अंकिता या रिजॉर्ट के किसी अन्य स्टाफ के साथ ही शाम को बाहर जाता था।

'इसके बाद उससे फिर बात नहीं हुआ'

'इसके बाद उससे फिर बात नहीं हुआ'

दोस्त ने बताया कि, मैंने उससे बात करनी शुरू कर दी। उससे पूछा कि बताओ, शाम को क्या कह रही थी? अंकिता मुझे कुछ बताना चाहती थी, लेकिन बता नहीं पा रही थी। अपने आप बोल रही थी, खाना खा लिया। ठीक हूं। मुझे कुछ गलत लगा तो हमने उसे कहा कि फोन मत काटना। थोड़ी देर बात करती रहो। हमारी बात करीब 18 मिनट 55 सेकंड हुई। आखिर में उसने एक बात कही, 'मैं फंस गई हूं'। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। फेसबुक मित्र के मुताबिक अगले दिन जब उसने कथित रूप से फिर आर्य को फोन किया तब भी उसका फोन बंद था।

मर्डर केस में तीन अरेस्ट

मर्डर केस में तीन अरेस्ट

रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य हरिद्वाज के भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है । विनोद आर्य उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+