Ankita Bhandari murder case: आज कितने बजे तक आएगा फैसला, पिता ने कोर्ट और आम जनता से क्या की मांग
Ankita Bhandari murder case उत्तराखंड के सबसे बहुचर्चित मामले अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) में आज फैसला सुनाया जाएगा। दो साल 8 माह बाद आज इस मामले में दोपहर तक फैसला आने वाला है।
जिसको लेकर कोटद्वार में भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। पुलिस की ओर से पहले ही सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पूरा कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील है। दिवंगत अंकिता के पिता वीरेन्द्र सिंह भंडारी ने कोर्ट और आम जनता से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि मेरे जीते जी मेरी बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।

करीब दो साल 8 माह तक चले ट्रायल में अभियोजन पक्ष की ओर से विवेचक समेत 47 गवाह अदालत में परीक्षित कराए गए। इस मामले में एसआईटी जांच में 500 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थीै। 28 मार्च, 2023 से अंकिता हत्याकांड मामले की सुनवाई कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में शुरू हुई थी। करीब दो साल तक चले ट्रायल में अभियोजन पक्ष की ओर से विवेचक समेत 47 गवाह अदालत में परीक्षित कराए गए।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कई बार मामले को लेकर उतार चढ़ाव देखने को मिले। अंकिता के माता पिता ने इस मामले को लेकर काफी संघर्ष किया। अंकिता के परिजनों के साथ जनता ने भी खुलकर सपोर्ट किया। इस मामले के सामने आने के बाद सरकार को कई ठोस निर्णय लेने पड़े। यहां तक की खुद सीएम धामी ने अंकिता के गांव पहुंचकर माता पिता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस मामले में सियासत भी जमकर हुई। कई बार अंकिता केस में सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष आमने सामने भी आए। अब सबको अंकिता को न्याय मिलने की उम्मीद बनी हुई है।
कब क्या हुआ-
18 सिंतबर, 2022 को वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया था।
घटना के एक सप्ताह बाद चीला नहर से शव बरामद हुआ था।
एसआईटी की जांच के बाद वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक व दो अन्य कर्मियों के खिलाफ करीब 500 पेज की चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई।
अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में 97 गवाह बनाए गए थे। जिसमें से अभियोजन पक्ष ने विवेचक समेत 47 गवाह परीक्षित कराए। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य, दूसरे आरोपी सौरभ भास्कर और तीसरे आरोपी अंकित गुप्ता पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किए गए।












Click it and Unblock the Notifications