Ankita bhandari murder case में आया नया मोड़, माता-पिता की आत्मदाह की चेतावनी , ये हे वजह
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी केस मेें एक नया मोड़ आ गया है। अंकिता भंडारी की मां और पिता ने आत्महत्या की चेतावनी दी है। दोनों ने अंकिता केस के सरकारी वकील को हटाने की गुहार लगाई है।
Ankita bhandari murder case उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी केस मेें एक नया मोड़ आ गया है। अंकिता भंडारी की मां और पिता ने आत्महत्या की चेतावनी दी है। दोनों ने अंकिता केस के सरकारी वकील को हटाने की गुहार लगाई है।
अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कहा है कि उन्होंने विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र रावत को केस से हटाने की गुहार लगाई है। ऐसा न करने पर उन्होंने पति समेत आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में नियुक्त विशेष लोक अभियोजक जीतेंद्र रावत पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए मृतका के माता-पिता ने उन्हें मामले से हटाने की मांग की है। इस संबंध में अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी भंडारी ने पौड़ी के जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा है।
पौड़ी जिले के यमकेश्वर में वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शिनिस्ट का काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की हत्या हुई थी। अंकिता की पिछले साल सितंबर में कथित तौर पर रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर चीला नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी। जिसका मामला अब कोर्ट में चल रहा है। लेकिन इस बीच अंकिता के माता-पिता ने पत्र लिखकर हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक पर मामले को कमजोर करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने आरोप में कहा कि सरकारी वकील ने कई बार बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया और बयान दर्ज किए गए। अब अंकिता की माता का आरोप है कि डीएम को पत्र लिखने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में उन्हें अब किसी से भी न्याय की उम्मीद नहीं है। जिसके बाद उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं है। उधर अंकिता केस के मुख्य गवाह अंकिता के दोष्त पुष्पदीप की अब तक गवाही नहीं हुई है। कोटद्वार सिम्मचौड़ स्थित अपर जिला और सत्र न्यायालय में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर गवाहों की गवाही होनी थी, लेकिन अंकिता का दोस्त पुष्पदीप कोटद्वार न्यायालय नहीं पहुंचा। जिससे गवाही के लिए 17 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई है।
उत्तराखंड का चर्चित केस अंकिता भंडारी हत्याकांड सितंबर माह में सामने आया था। वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्सनिष्ट अंकिता 18 सितंबर को लापता हुई थी, अंकिता भंडारी का शव 24 सितंबर की सुबह ऋषिकेश में चीला नहर से मिला था। इस मामले में वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, रिसॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। 29 मार्च 2023 को अंकिता हत्याकांड के मुकदमे का कोटद्वार के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एडीजे, प्रतिभा तिवारी की अदालत में ट्रायल शुरू हुआ।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications