अंकिता भंडारी हत्याकांड:जब 19 साल की बेटी हो गई लापता बाद में मिली लाश,दो साल पूरे,कई सवाल के जबाव अब भी अधूरे

18 सितंबर 2022 को उत्तराखंड के पौड़ी में वनंत्रा रिजॉर्ट से एक 19 वर्षीय बेटी लापता हो गई। जो कि पौड़ी जिले के डोभ श्रीकोट की रहने वाली थी। अंकिता भण्डारी यमकेश्‍वर के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्‍शनिस्‍ट थी। परिजनों ने इसकी शिकायत राजस्व पुलिस से की।

मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस को मामला सौंपा गया। एसडीआरएफ ने 24 सितंबर को चीला पॉवर हाउस नहर से अंकिता भण्डारी का शव बरामद किया। इस घटना ने पूरे पहाड़ को हिलाकर रख दिया। पहली बार लोग सड़कों पर उतरे, बेटी की मौत के लिए दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग तेज हुई। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग हुई। धीरे धीरे कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ी लेकिन दो साल बाद कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जनता जबाव तलाश रही है।

Ankita Bhandari murder case 19 year old daughter missing body found later two years completed answers many questions incomplete

घटना को दो साल हो गए हैं। मामला अभी भी न्यायिक प्रक्रिया में है। मामले के लिए एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने हत्या के इस केस में 100 गवाह बनाए, जिनमें से 49 गवाहों की गवाही फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो चुकी है। बाकी 51 गवाहों की गवाही का इंतजार है। इस मामले में मुख्य आरोपी रिजॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित गुप्ता और सौरभ भाष्कर हैं, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आदेश दिया। 24 सितंबर 2022 को अंकिता का शव चीला नहर बैराज इंटेक से 13 किलोमीटर दूर बरामद किया गया. उसी दिन एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि अंकिता की हत्या की गई थी।

सरकार ने इस मामले के लिए एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने इस मामले को मजबूती से पेश करने के लिए 100 गवाहों की सूची तैयार की और कई गवाहों के मजिस्ट्रेटी बयान भी कराए। 16 दिसंबर को एसआईटी ने पुलकित, अंकित और सौरभ के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छुपाने, छेड़खानी और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत चार्जशीट दाखिल की।

अंकिता के परिजनों का आरोप है कि जिस रिजॉर्ट में अंकिता नौकरी करने गई थी, वहां अनैतिक कामों के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जब अंकिता ने मना कर दिया तो आरोपियों ने उसे मार डाला। इस हत्याकांड में सबसे बड़ी पहेली है वीआईपी की भूमिका। आरोप है कि अंकिता पर वीआईपी के नाम से दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि पुलिस की थ्योरी थी कि वीआईपी किसी रूम या सर्विस का नाम था।

अंकिता भंडारी केस से जुड़ी खास बातें:

  • पौड़ी ज़िले के गंगा भोगपुर में स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी।
  • 18 सितंबर, 2022 को अंकिता लापता हो गई थी।
  • 24 सितंबर, 2022 को अंकिता का शव चीला नहर से बरामद किया गया।
  • भाजपा से निष्कासित विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य पर रेप और हत्या का आरोप लगा।
  • पुलकित की मदद करने के आरोप में सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता पर आरोप लगे।
  • तीनों की गिरफ्तारी हुई। अब भी जेल में बंद।
  • पुलिस ने एसआईटी गठित कर रिपोर्ट तैयार की।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जनपद के डोभ श्रीकोट राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर करने का फ़ैसला किया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+