ANKITA BHANDARI CASE: अवैध रूप से संचालित हो रहा था वनतारा रिसॉर्ट, एसआईटी जांच में सामने आई सच्चाई

वनतारा रिसॉर्ट उत्तराखंड पर्यटन नियमों के तहत पंजीकृत नहीं

ANKITA BHANDARI CASE अंकिता भंडारी हत्याकांड में जांच कर रही एसआईटी जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। इस केस में एसआईटी को अंकिता केस में कई अहम साक्ष्य मिले हैं। अंकिता केस में जांच कर रही एसआईटी को वनतारा रिसॉर्ट के अवैध रूप से संचालित होने की जानकारी मिली है। एसआईटी प्रभारी डीआईजी पी रेणुका देवी ने जानकारी दी है कि जांच के दौरान पाया कि वनतारा रिसॉर्ट उत्तराखंड पर्यटन नियमों के तहत पंजीकृत नहीं था। इसलिए हमने आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधित प्राधिकरण को लिखा है और हमें इसकी सूचना दी है।

ANKITA BHANDARI CASE Vantara resort operating illegally SIT investigation UTTARAKHAND

कुछ एफएसएल रिपोर्ट मिली हैं और कुछ अभी बाकी

एसआईटी प्रभारी डीआईजी पी रेणुका देवी ने बताया कि जांच में यह भी पाया गया कि वनतारा रिसॉर्ट के पास एनओसी, अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं था। उन्होंने बताया कि हमने कोर्ट को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल के लिए भी लिखा था। हमारी जांच चल रही है। हमें कुछ एफएसएल रिपोर्ट मिली हैं और कुछ अभी बाकी हैं।

रिसॉर्ट पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में गंगा भोगपुर तल्ला में

अंकिता हत्याकांड में पहले ही दिन से वनतारा रिसॉर्ट को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। रिसॉर्ट पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में गंगा भोगपुर तल्ला में स्थित है। केस के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट में चल रही गतिविधियों को लेकर लगातार सवाल उठे हैं। इस मामले से जुड़े अब तक बयानों और साक्ष्यों में रिसॉर्ट को अहम कड़ी माना जा रहा है। वनतारा रिसॉर्ट में ही अंकिता को रिसेप्सनिष्ट की नौकरी मिली थी। जिसमें अंकिता ने 23 दिन नौकरी की। लेकिन इस बीच अंकिता के साथ रिसॉर्ट में इस तरह की घटनाएं होने लगी कि अंकिता ने नौकरी छोड़ने की बात की।

रिसॉर्ट में कई गलत गतिविधियां संचालित होती

अंकिता की अपनी दोस्त के साथ हुई चैट में इस बात की पुष्टि हुई कि अंकिता रिसॉर्ट में चल रही गतिविधि से परेशान थी। इतना ही नहीं अंकिता केस में मीडिया के सामने आए बयानों में ये भी बात सामने आई कि इस रिसॉर्ट के मालिक पुलकित ने अंकिता पर गलत काम करने का दबाव बनाया। साथ ही वीआईपी को स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाया। रिसॉर्ट में काम कर चुके स्टाफ भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि इस रिसॉर्ट में कई गलत गतिविधियां संचालित होती है। जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। इस मामले में वनतारा रिसॉर्ट के मालिक और भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य के साथ रिसॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनसे रिमांड में लेकर पूछताछ की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+