Ankita Bhandari Case उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने सचिव गृह को भेजा पत्र, कर दी ये बड़ी मांग
Ankita Bhandari Case उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी केस को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने सचिव गृह को पत्र भेजा है। उन्होंने मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक सामग्री हटवाने व प्रसार पर प्रतिबंध का अनुरोध किया है।
सचिव गृह को भेजे पत्र में दुष्यंत गौतम ने कहा है कि वह देशभर में आमजन के बीच एक प्रतिष्ठित सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें जानकारी मिली है कि एक आपराधिक साजिश के तहत कुछ आपराधिक तत्वों ने एक फर्जी और मनगढ़त ऑडियो रिकॉर्डिंग तैयार की है।

इस आपराधिक साजिश को आगे बढ़ाने के लिए मीडिया और सोशल मीडिया पर ऐसी घृणित, दुर्भावनापूर्ण और झूठी सामग्री फैला रहे हैं। उन्होंने उर्मिला सनावर समेत 28 फेसबुक आईडी, उनके ई-मेल और फोन नंबर के अलावा नौ इंस्टाग्राम हैंडल, आठ यूट्यूब चैनल और दो एक्स हैंडल का नाम भी इस पत्र में शामिल किया है, जिन पर यह सामग्री प्रसारित की जा रही है।
सचिव गृह को लिखे पत्र में संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समाचार चैनलों को इस तरह की सभी सामग्री को हटाने, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने इन सभी सोशल मीडिया अकाउंट से डाउनलोड की गई सामग्री को पत्र के साथ संलग्न कर पेन ड्राइव में भेजा है।
दुष्यंत गौतम ने कहा है कि आपराधिक साजिश के तहत कुछ आपराधिक तत्वों ने एक फर्जी और मनगढ़त ऑडियो रिकॉर्डिंग तैयार की है। इस आपराधिक साजिश को आगे बढ़ाने के लिए मीडिया और सोशल मीडिया पर ऐसी घृणित, दुर्भावनापूर्ण और झूठी सामग्री फैला रहे हैं।
बता दें कि तीन साल पहले ऋषिकेश के वनतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा भी मिल चुकी है। इस मामले में वीआईपी का राज अब भी सुलझा नहीं है।
लेकिन बीते दिनों भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर आकर वीडियो जारी किए। इस वीडियो में महिला ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का जिक्र किया। जिसके बाद से प्रदेश की सियासत में घमासान मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications