Ankita Bhandari case वीआईपी प्रकरण ऑडियो रिकॉर्डिंग से चर्चाओं में आई उर्मिला सनावर एविडेंस लेकर पहुंचीं कोर्ट

Ankita Bhandari case उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी प्रकरण को लेकर वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग के बाद चर्चाओं में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर आज हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित न्यायालय पहुंचीं। उर्मिला सनावर ने जांच से जुड़े अपने मोबाइल फोन को न्यायालय के समक्ष विधिवत रूप से जमा कराया है।

बताया जा रहा है कि यह वही मोबाइल है, जिसमें अंकिता हत्याकांड से जुड़े अहम साक्ष्य और ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा किया जा रहा था। इससे पहले इस प्रकरण को लेकर बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और एसआईटी द्वारा उर्मिला सनावर से पूछताछ भी की जा चुकी है।

Ankita Bhandari case Urmila Sanawar came spotlight audio recordings VIP case arrived court evidence

बता दें कि उर्मिला सनावर से एसआईटी की पूछताछ हो चुकी है। जिसके बाद एविडेंस कोर्ट को जमा कराने को कहा गया था। आज रोशनाबाद कोर्ट में उर्मिला सनावर अपने सहयोगी स्वामी दर्शन भारती के साथ पहुंचीं और मोबाइल फोन कोर्ट के सुपुर्द किया। अंकिता भंडारी केस को लेकर सीबीआई जांच के आदेश हो चुके हैं। ऐसे में उर्मिला के एविडेंस इस जांच में अहम सबूत माने जा रहे हैं।

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में शुक्रवार को जिला न्यायालय में हाजिर होकर अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपना मोबाइल फोन जमा करा दिया। न्यायालय की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत मोबाइल कोर्ट में सील कर सुरक्षित रखा गया। उधर प्रकरण में नामजद पूर्व विधायक सुरेश राठौर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अगली तिथि तक का समय मांगा। अदालत ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए आगामी सुनवाई की तारीख तय कर दी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रोशनाबाद कोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अदालत परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अदालत ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अगली सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित कर दी है। पत्रकारों से बातचीत में उर्मिला ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए ही वह उत्तराखंड आई हैं। उन्होंने इस केस की सीबीआई जांच कराने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि वह उर्मिला को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रही हैं। इसके बाद अब सीबीआई जांच का नया चेप्टर शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+