Ankita Bhandari case पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर भी नोटिस चस्पा, जानिए क्यों

Ankita Bhandari case पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पर भी नोटिस चस्पा किया है। उर्मिला को जल्द थाने में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण के खुलासे के बाद से दोनों सामने नहीं आ रहे है। ऐसे में पुलिस ने दोनों को नोटिस चस्पा कर पेश होने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि अंकिता भंडारी केस को लेकर अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया में कई वीडियो जारी किए। जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद से दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए गए हैं।

Ankita Bhandari case former MLA Suresh Rathore notice been posted actress Urmila Sanawar house why

अभिनेत्री उर्मिला सनावर के वीडियो के बाद से प्रदेशभर में राजनीतिक भूचाल मचा हुआ है। संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि झूठे आरोप लगाकर महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम को बदनाम किया गया।

पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पर नोटिस चस्पा किया है। उर्मिला को जल्द थाने में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले के बाद से पूर्व विधायक और उर्मिला सनावर भूमिगत हैं।
बीते शनिवार को पुलिस ने सुरेश राठौर के घर पर नोटिस चस्पा किया था। इसके बावजूद राठौर थाने नहीं पहुंचे और रविवार को उनकी पत्नी रविंद्र कौर ने पहुंचकर जानकारी दी थी कि पति कहीं बाहर हैं।

बुधवार को पुलिस की एक टीम सहारनपुर पहुंची, जहां अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पर न मिलने पर बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया। उर्मिला को जल्द पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया पुलिस शुरू कर देगी। दिन पहले सनावर का सोशल मीडिया पर पुलिस के पीछे लगी होने की बात कहते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+