Ankita Bhandari case अंकिता के माता-पिता से सीएम धामी की मुलाकात, करीब एक घंटे तक जानिए क्या हुई बात
Ankita Bhandari case उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी केस में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी व माता सोनी देवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली मुलाकात के दौरान माता पिता ने सीएम धामी से अपनी भावनाएं रखीं।
मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग एवं उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले ही कह चुके हैं कि परिजनों की भावनाओं के अनुरुप ही फैसला लेंगे। इसमें कानूनी राय लेने के बाद ही धामी सरकार अगला कदम उठाएगी। बताया जा रहा है कि सरकार सीबीआई जांच के कानूनी पक्ष और विधिक राय ले सकती है।
बताते चलें कि पिछले महीने पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला ने वीडियो के जरिए ऑडियो सामने लाया। इसमें कथित वीआईपी का जिक्र किया गया था। इसके बाद से पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। विपक्ष सीबीआई जांच की मांग कर रही है। वायरल ऑडियो और वीडियो को पुलिस पहले ही फॉरेंसिक जांच लिए प्रयोगशाला भेज चुकी है। इस बीच उर्मिला भी पुलिस के सामने पेश हो चुकी है।
सुरेश राठौर की उर्मिला पर केस भी दर्ज हो चुके हैं। सियासी बवाल बढ़ा तो सीएम धामी ने खुद सामने आकर माता पिता से बात कर फैसला लेने की बात कही। बुधवार देर शाम अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी व माता सोनी देवी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने सीएम को बेटी की हत्या मामले में अपनी भावनाओं से अवगत कराया। सीएम ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक कार्रवाई करेगी।
सीएम ने कहा, परिवार को को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सूत्रों के अनुसार सरकार सीबीआई जांच के लिए विधिक राय ले सकती है। मुख्यमंत्री से मिलकर अंकिता की मां और पिता भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने उन्हें सांत्वना देते हुए परिवार के साथ हर तरह से खड़े रहने का आश्वासन दिया। माता-पिता ने बेटी अंकिता की हत्या से संबंधित अपने मंतव्य व भावनाएं के साथ कुछ दिक्कतें व व्यक्तिगत बातें भी सीएम के सामने रखीं।
मुख्यमंत्री ने करीब एक घंटे तक उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर तरह से पीड़ित परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, इस मामले में न्याय सुनिश्चित कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सीएम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अंकिता के माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप सरकार किसी भी जांच को तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications