Ankita Bhandari case 9 दिन बाद सामने आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर, जानिए क्या कहा, अब क्या होगा

Ankita Bhandari case अंकिता भंडारी केस में वीआईपी प्रकरण को लेकर चर्चाओं में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर 9 दिन बाद सामने आ गई हैं। उन्होंने कहा कि वे एसआईटी के सामने पेश होने के लिए उत्तराखंड आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने सारे सबूत पुलिस के सामने रखने को तैयार हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें स्वामी दर्शन भारती ने सुरक्षा दी है और भरोसा भी दिलाया है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर सोशल मीडिया के जरिए अंकिता केस को लेकर कई तरह के दावे कर चुकी हैं। ऑडियो और वीडियो सामने आने के बाद से ही उर्मिला चर्चाओं में आ चुकी हैं।

Ankita Bhandari case Actress Urmila Sanawar speaks out after 9 days what she said what happen now

जिसके बाद उन पर मुकदमे भी दर्ज हुए। इसके बाद से अभिनेत्री उर्मिला सनावर का कोई अता-पता नहीं था। उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। पुलिस ने अभिनेत्री के घर पर नोटिस चस्पा किया गया था। उर्मिला की तलाश की जा रही थी।

9 दिन तक गायब होने के बाद आज अचानक उर्मिला सोशल मीडिया पर सामने आई। उन्होंने कहा कि वह एसआईटी के सामने अपने सबूत रखेंगी। सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर इसके बाद देहरादून में एसआईटी के सामने पेश हुई। जिसके बाद अब पूछताछ होगी।

अभिनेत्री उर्मिला सनावर का सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मोहल्ला गोविंद नगर में घर है। वह हरिद्वार जिले की ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से शादी के बाद चर्चाओं में आई थी। लेकिन बीते दिनों उर्मिला ने ऑडियो और वीडियो के जरिए अंकिता भंडारी केस में कई खुलासे करने का दावा किया। जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

इसी मामले में 29 दिसंबर को उर्मिला अपनी फेसबुक पर लाइव आई थी। इसके बाद से उर्मिला का कुछ पता नहीं लगा है। पुलिस ने भी उसके सहारनपुर वाले घर पर नोटिस चस्पा कर बयान और साक्ष्याें के साथ बुलाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी की ओर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+