Amritpal Singh: फरार होने के बाद उत्तराखंड में छिपे होने की संभावना, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
अमृतपाल प्रकरण को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। गिरफ्तार महिला बलजीत कौर ने पुलिस को बताया है कि अमृतपाल यहां से उत्तराखंड के लिए निकला था। इसी के आधार पर अमृतपाल के उत्तराखंड में होने की आशंका जताई है।

खालिस्तान समर्थक व वारिस पंजाब दे संगठन के संचालक अमृतपाल सिंह को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा व पंजाब पुलिस के इनपुट के आधार पर उत्तराखंड की सीमाओं के अलावा देहरादून, हरिद्वार और यूएसनगर पर विशेष चेकिंग अभियान करने के निर्देश जारी हुए हैं।
कई सीमाओं पर देर रात से सघन चेकिंग अभियान
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृतपाल पंजाब में गिरफ्तारी से बचने के लिए शाहाबाद की न्यू सिद्धार्थ काॅलोनी में एक महिला समर्थक के घर रुका था। जहां से अगले दिन सुबह वह फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने माना है कि अमृतपाल यहां से उत्तराखंड के लिए निकला था। इसी के आधार पर अमृतपाल के उत्तराखंड में होने की आशंका जताई है, जिसके बाद हरकत में आई उत्तराखंड पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने विकासनगर क्षेत्र समेत कई सीमाओं पर देर रात से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि अमृतपाल के प्रदेश की सीमाओं पर आने की संभावना को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार और यूएसनगर जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications