उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से तबाही: अमित शाह करेंगे हवाई निरीक्षण, बचाव कार्य जोरों पर- VIDEO
नैनीताल, 20 अक्टूबर, 2021: उत्तराखंड में भारी बारिश-भूस्खलन और बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। हजारों लोग संकट में हैं। वहीं, कई स्थानों पर तीर्थयात्री भी फंसे हुए हैं। 40 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। काफी लोगों के शव तलाशे जा रहे हैं। बीआरओ, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। न्यूज एजेंसी ने बताया कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम उत्तराखंड जाएंगे। वह समीक्षा बैठक करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद कल वह उत्तराखंड में हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।

राहत एवं बचाव कार्य जोरों पर चल रहे
राज्य के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि, उत्तराखंड में राहत एवं बचाव कार्य जोरों पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि, भारी बारिश के कारण कल बाधित हुए नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग को फिर से खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि, यहां यातायात की आवाजाही अब शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, एसडीआरएफ उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के रिहायशी इलाकों में बचाव अभियान चला रही है। वह इलाका भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। राहत एवं बचाव दल के अभियान में एसडीआरएफ कमांडेंट नवनीत सिंह भी शामिल हो गए हैं।

यहां हुआ था भूस्खलन
राहत एवं बचाव दल और बीआरओ की टीमें उत्तराखंड में नैनीताल जिले के जियोलीकोट भी पहुंची हैं। जहां मशीनों की मदद से सड़क का एक हिस्सा साफ किया गया है, जिसके पास भूस्खलन की घटना हुई। एक मकान ढह गया था और कई लोगों की जान चली गई थी।
बादल फटा: तीर्थयात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए उत्तराखंड के CM धामी से गुजरात के CM ने की बात

भाजपाध्यक्ष ने लिया जायजा
आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुखातिब होकर, बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड का जायजा लिया। जेपी नड्डा ने निर्देश दिया है कि, छोटे समूहों में स्वास्थ्य-कर्मियों को प्रभावित लोगों तक पहुंचना चाहिए।

#WATCH | Uttarakhand: SDRF carried out rescue operations in residential areas of Rudrapur in Udham Singh Nagar district, which faces a flood-like situation due to rainfall.
SDRF Commandant Navneet Singh also joined in the rescue operations. (19.10.2021) pic.twitter.com/0LKc2TmJ08
— ANI (@ANI) October 20, 2021
Uttarakhand: A stretch of road being cleared with the help of machines in Jeolikote of Nainital district, near which an incident of landslide took place. pic.twitter.com/ZDYTQs5xlI
— ANI (@ANI) October 20, 2021