Amit Shah 7 मार्च को हरिद्वार दौरे पर, जानिए क्यों है खास, भाजपा का दावा 1.5 लाख लोग करेंगे शिरकत
Amit Shah to visit Haridwar केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान अमित शाह बैरागी कैम्प में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा का दावा है कि बेमिसाल 4 साल के इस कार्यक्रम में लगभग 1.5 लाख लोग इसमें शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों के दौरान उत्तराखंड में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा लिए गए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णयों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा बुनियादी ढाँचे के विकास, सड़क एवं संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, निवेश प्रोत्साहन, पर्यटन विकास, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य में सुशासन, पारदर्शिता तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को भी रेखांकित किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए दृश्य प्रदर्शनों, चित्रों, मॉडल तथा जानकारीपूर्ण पैनलों के माध्यम से बीते वर्षों में राज्य में हुए परिवर्तन और विकास की झलक प्रस्तुत की जाएगी, जिससे आमजन उत्तराखंड की विकास यात्रा को निकट से समझ सकेंगे।
इसी क्रम में 7 से 9 मार्च 2026 तक "न्याय संहिता" विषय पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन भी बैरागी कैम्प में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
भाजपा ने गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड आगमन और उनकी मौजूदगी मे होने वाले सम्मेलन के ऐतिहासिक एवं भव्य होने का दावा किया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि जन जन की सरकार, बेमिसाल 4 साल के इस कार्यक्रम को लेकर जनता में अभूतपूर्व उत्साह है और लगभग 1.5 लाख लोग इसमें शिरकत करेंगे। उन्होंने भीड़ जुटाने के कांग्रेसी आरोपों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि
चौहान ने कहा कि गृह मंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनसामान्य में अपार उत्साह का माहौल है। मौका भी बेहद खास है और जन जन की सरकार के 4 वर्ष पूरे होने का विशेष अवसर है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री इस कार्यक्रम में नागरिकता समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू होंगे,












Click it and Unblock the Notifications