हरिद्वार से अमित शाह का शंखनाद, बंगाल और तमिलनाडु में बनेगी भाजपा सरकार, देवभूमि में भी लगेगी हैट्रिक
Amit Shah गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के हरिद्वार से 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। अमित शाह ने जनता से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का आह्रान किया है। अमित शाह ने मंच से भाजपा के 9 साल के कार्यकाल पूरे होने का जिक्र करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी दोनों सरकारों का जिक्र किया।
शाह ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह व धामी सरकार ने उत्तराखंड की सेवा की है। तीसरी मौका दें। छोटे राज्यों की श्रेणी में देवभूमि को एक नंबर पर ले जाएंगे। अमित शाह ने युवा और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने नारे लगवाए और कहा कि दिल्ली तक आवाज जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 2024 में मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। 24 में ही उड़ीसा में पहली बार भाजपा का सीएम बना। हरियाणा और महाराष्ट्र में हैट्रिक लगाकर तीसरी बार सरकार बनाई। 2025 में दिल्ली में आप का सूपड़ा साफ किया और बिहार में दो तिहाई से सरकार बनाई। केरल के त्रिवेंद्र में पहली बार भाजपा का भगवा लहराया। 2026 में बंगाल और तमिलनाडु में भाजपा की सरकार होगी। 2027 का उद्घाटन देवभूमि उत्तराखंड से होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की
'धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जमकर तारीफ की। उन्होंने यूसीसी से लेकर, नकल विरोधी कानून और अतिक्रमण के खिलाफ धामी के काम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि धामी ने अपने कार्यकाल में चुन चुन कर समस्याओं का समाधान किया है। अमित शाह ने कहा कि 2027 में कुंभ भी होना है, जिसे सरकार शानदार तरीके से सम्पन्न कराएगी। साथ ही 27 में चुनाव भी है, जिसमें भाजपा हैट्रिक बनाएगी और फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। अमित शाह ने हरिद्वार से राहुल गांधी और पूर्व सीएम हरीश रावत पर भी जमकर हमला बोला।
2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया
अमित शाह ने हरिद्वार से ही 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। भाजपा हरिद्वार से ही चुनाव का श्रीगणेश करना चाहती है। यहां 2022 में भाजपा 11 में से सिर्फ 3 सीटों पर ही चुनाव जीत पाई थी। धामी मंत्रिमंडल में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व भी नहीं है। जबकि हरिद्वार पहाड़ और मैदान को जोड़ने के साथ ही सनातन का केंद्र भी है। हरिद्वार देश ही नहीं विदेश में भी करोड़ों हिंदूओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में भाजपा ने हरिद्वार को ही चुना है।
-
TN Election 2026: सेंथिल बालाजी अब कोयंबटूर दक्षिण से ठोकेंगे ताल, हार का डर या DMK का मास्टरस्ट्रोक? -
'मोटा भाई, जवाब चाहिए’, अमित शाह की 'चार्जशीट' के जवाब में TMC ने जारी की ‘काउंटर-चार्जशीट’, BJP पर लगाए आरोप -
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
Kerala Election 2026: त्रिशूर में मोदी का मेगा शो, क्या BJP की एंट्री से बंटेगा LDF-UDF का मुस्लिम वोट बैंक? -
अमित शाह ने इस बात की पुष्टि की है कि वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के बावजूद भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है। -
‘पैर तुड़वाती हैं, विक्टिम कार्ड खेलती हैं',अमित शाह का ममता पर बड़ा हमला, 45 दिन में BJP सरकार बनाने का दावा -
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप












Click it and Unblock the Notifications