Almora news: कलयुगी बेटे ने पैसे न देने पर मां की ले ली जान, वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बेटे ने पैसे न देने पर अपनी ही मां की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बेटे ने ही अपनी मां की हत्या को अंजाम दिया है।
वह नशे का आदी है। हत्यारोपी नशे के लिये पैसे मांग रहा था। पैसे नही मिलने पर मां की हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटा आए दिन मां बाप के साथ मारपीट करता रहता था। घटना के दिन भी उसने मां बाप को भगाया और बाद में घटना को अंजाम दे दिया।

अल्मोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना दन्या क्षेत्र के ग्राम नैनौली में एक व्यक्ति द्वारा अपनी मां की हत्या करने का मामला सामने आया। एसएसपी देवेंद्र पींचा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना दन्या पुलिस बल और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद को भी तत्काल मौके पर भेजा गया।
मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम द्वारा मृतका गोपुली देवी उम्र-62 वर्ष नैनोली थाना दन्या अल्मोड़ा के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचायतनामा आदि कार्यवाही की गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा दबिश देकर हत्यारोपी गोकुल भट्ट उम्र लगभग 35 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अभियुक्त नशे का आदी है,नशे के लिये पैसे मांगने पर नही मिले तो मारपीट कर मां की हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पति लीलाधर ने बताया कि उनका पुत्र आए दिन उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट करता था। घटना के दिन भी उनके पुत्र ने मारपीट कर उन्हें घर से भगा दिया। बताया कि आए दिन मारपीट के चलते उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब नशे के आदि पुत्र ने उनकी पत्नी की हत्या कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications