शादी के बाद भी 11वीं की छात्रा ने पढ़ाई की जताई इच्छा,स्कूल में नो एंट्री को लेकर विवाद,वजह सुनकर चौंक जाएंगे
सरकारी स्कूलों के बाहर आपने एक स्लोगन देखा होगा, पढ़ने की कोई उम्र नहीं पढ़ने में कोई शर्म नहीं। लेकिन उत्तराखंड के अल्मोड़ा में इसके ठीक उलट एक मामला सामने आया है। जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
यहां एक छात्रा शादी के बाद भी पढ़ना चाहती है लेकिन स्कूल उसे क्लास में बैठाने को तैयार नहीं है। स्कूल को लगता है कि इससे दूसरे छात्रों पर फर्क पड़ सकता है।

हालांकि ऐसा कोई नियम नहीं है कि शादी के बाद कोई पढ़ाई नहीं कर सकता है। मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। शिक्षा विभाग की भी अब इस मामले में जमकर खिंचाई शुरू हो गई है।
अल्मोड़ा बालिका इंटर कॉलेज की एक छात्रा की हाल ही में शादी हुई। उसने शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया लेकिन स्कूल ने क्लास में बैठाने से इनकार कर दिया। छात्रा और उसके परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद अब स्कूल प्रशासन उसे प्राइवेट से आगे की पढ़ाई करने को कह रहा है।
छात्रा कक्षा 11वीं में पढ़ती है। जो कि इसी स्कूल में कक्षा 8 से पढ़ाई कर रही है। बीती 28 जुलाई को उसके परिजनों ने उसकी शादी कर दी। छात्रा का आरोप है कि शादी होने के बाद जब वो 3 अगस्त को स्कूल गई थी। स्कूल प्रबंधन ने उससे कहा कि स्कूल में नहीं आ पाओगी। प्राइवेट से पढ़ाई करो। स्कूल का तर्क था कि यहां का माहौल खराब हो सकता है। छात्रा के साथ उसके सुसराल वाले भी खड़े हो गए हैं।
उनका कहना है कि जब वो बहू को स्कूल लेकर गई तो स्कूल प्रशासन ने उनकी बहू को क्लास में बैठाने से मना कर दिया। नियमित की जगह प्राइवेट से पढ़ाई करने को कहा गया। स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्य का कहना है कि विवाहित छात्रा को विद्यालय में बैठाए या ना बैठाएं, इस संबंध में उच्चाधिकारी से जानकारी लेने को कहा था। स्कूल प्रबंधन ने इन सभी आरोपों को नकार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications