अजय टम्टा को ​मोदी मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी, उत्तराखंड के पूर्व सीएम भी संभाल चुके हैं ये अहम विभाग

उत्तराखंड से एक मात्र राज्य मंत्री बनाए गए अजय टम्टा को इस बार केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मोदी सरकार में अजय टम्टा को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में अजय टम्टा को कपड़ा राज्य मंत्री बनाया गया था। इस बार अजय टम्टा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय काफी अहम विभाग है।

Ajay Tamta gets important responsibility in Modi cabinet former CM also handled important department

ऐसे में उत्तराखंड में प्रस्तावित और जिन हाईवे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, उनमें तेजी आने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही देहरादून दिल्ली समेत कुमांउ के कई हाईवे प्रोजेक्ट पर भी अब सबकी निगाहें टिकी हुई है। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेई सरकार में उत्तराखंड के पूर्व सीएम बीसी खंडूरी सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं।

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव जीते अनुभवी अजय टम्टा को मोदी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उत्तराखंड से मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अजय टम्टा को जगह मिली है। जो कि दलित चेहरे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी अजय टम्टा को राज्य मंत्री बनाया गया था। जो कि कुमाऊं से हैं। दूसरे कार्यकाल में हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को शिक्षा मंत्री बनाए गए।

बाद में उन्हें हटाकर अजय भट्ट को रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री बनाया गया। अजय भट्ट भी कुमाऊं से आते हैं। जबकि निशंक गढ़वाल से आते हैं। कुमाऊं से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले वह छठे सांसद हैं। केसी पंत, एनडी तिवारी, हरीश रावत, बची सिंह रावत, अजय भट्ट के बाद वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले छठे सांसद है।

अल्मोड़ा संसदीय सीट से 52 वर्षीय अजय टम्टा तीसरी बार सांसद बनें। 1996 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में टम्टा ने राजनीति की शुरूआत की। इसी वर्ष वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुने गए। वर्ष 1999 से 2000 तक टम्टा जिला पंचायत अध्यक्ष रहे और तब उन्होंने सबसे कम उम्र का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का रिकार्ड बनाया। टम्टा 2007 में भाजपा के टिकट पर सोमेश्वर सीट से विधानसभा पहुंचे।

2009 में भाजपा ने टम्टा ने लोकसभा का टिकट दिया। 2012 में सोमेश्वर से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर वे फिर विधानसभा पहुंचे। 2014 में फिर से पार्टी ने उन्हें लोकसभा के मैदान में उतारा और जीत दर्ज की। इसी दौरान वे केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री बनें। 2019 में टम्टा दोबारा रिकॉर्ड मतों से जीते। लेकिन इस बार वे मंत्री पद से चूक गए। 2024 में पार्टी ने फिर से टम्टा को अल्मोडा से टिकट दिया।

इस बार भी टम्टा भारी मतों से तीसरी बार संसद पहुंचे। इस बार मोदी मंत्रिमंडल में टम्टा को दोबारा राज्य मंत्री बनाया गया। अजय टम्टा को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नितिन गड़करी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। उनके साथ अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+