Agniveer Recruitment Rally यहां होगी अग्निवीर भर्ती रैली, जानिए कब से और कहां, क्या दस्तावेज हैं जरुरी
Agniveer Recruitment Rally उत्तराखंड में रोजगार और सेना में भर्ती होने के लिए सोच रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गढ़वाल क्षेत्र के लिए युवाओं के लिए लैंसडाउन गढ़वाल राइफल में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली कोटद्वार में आयोजित की जाएगी।
उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी हो गया है। रैली आगामी 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक जीबीएस कैंप (कोटद्वार) में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी किसी भी समस्या के मामले में एआरओ लैंसडाउन यानी आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (Army Recruitment Office) से संपर्क कर सकते हैं।

- समय-समय पर अपने लॉगिन अकाउंट के माध्यम से JIA यानी Join Indian Army की वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/ को चेक करते रहें।
- साइट से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- अभ्यर्थियों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 7456874057 जारी किया गया है।
- उम्मीदवार को प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, तीन फोटोकॉपी और सभी मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 3:00 बजे तक रैली स्थल पर रिपोर्ट करना होगा।
- अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर ओटीपी आधारित सत्यापन के लिए आधार कार्ड एवं जेआईए वेबसाइट के साथ पंजीकृत अपना मोबाइल नंबर लाना होगा।
- अभ्यर्थियों को सभी मूल दस्तावेजों के साथ 3-3 फोटो कॉपी भी अपने साथ लेकर आना होगा
दस्तावेज जो साथ लेकर आना अनिवार्य:-
- प्रवेश पत्र
- फोटो
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- 8 वीं पास के लिए- 8वीं कक्षा की अंकतालिका और स्थानांतरण प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए.
- अधिवास/नैटिविटी/स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- धर्म प्रमाणपत्र
- पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र
- विद्यालय चरित्र प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- अविवाहित प्रमाण पत्र
- संबंध प्रमाण पत्र
- एनसीसी प्रमाण पत्र
- खेल प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड और आधार कार्ड
- रैली स्थलों पर उम्मीदवारों की ओर से हलफनामा तैयार किया जाएगा
- किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और सभी मूल दस्तावेजों के बिना सेना भर्ती रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी
- एआरओ लैंसडाउन ने सभी उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी है












Click it and Unblock the Notifications