दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर नदी में मिली दुर्घटनाग्रस्त कार, दो दिन से नहीं मिल रहा था लोकेशन, दो शव बरामद
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर एक कार खाई में यमुना नदी के किनारे गिरी मिली। जिसमें सवार दो लोगों के शव मिले हैं। ये कार शनिवार से गायब थी। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शवों को सड़क तक पहुंचाया।

उत्तराखंड के टिहरी में नैनबाग पुलिस को इसकी सूचना मिली कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मरोड़ बैंड के पास एक कार यमुना नदी के किनारे गिरी है। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शवों को सड़क तक पहुंचाया।
कार दुर्घटना में मृतक विजय वालिया निवासी देहरादून और पवन कुमार निवासी हरिद्वार के शव बाहर निकाले। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार 22 सितंबर सुबह दोनों यमुनोत्री धाम की यात्रा पर गये थे। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार रात को ही कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, क्योंकि रात 10 बजे के बाद से दोनों फोन रिसीव नहीं कर रहे थे।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार परिजनों को सूचना दी। उधर 21 सितंबर की रात पाबौ से 200 मीटर आगे नयार नदी में समाई कार हादसे में पुलिस ने एक और शव बरामद कर लिया है। इस हादसे में एक शव पहले ही बरामद हो चुका है। जबकि तीन अब भी लापता हैं।












Click it and Unblock the Notifications