AAP ने उत्तराखंड में किया कार्यकारिणी का विस्तार, बाली की टीम में इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी

आप ने उत्तराखंड में नई कार्यकारिणी का किया विस्तार

देहरादून, 3 जून। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। पार्टी ने पांच प्रदेश उपाध्यक्ष, दो प्रदेश सह प्रभारी और 11 नए जिलाध्यक्ष बनाए हैं।

AAP expanded the executive committee in Uttarakhand, they got a big responsibility in Balis team

दीपक बाली ने नई टीम की घोषणा
आप के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने पांच नए प्रदेश उपाध्यक्ष, दो प्रदेश सह प्रभारी और 11 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें उमा सिसोदिया को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी युवा विंग एवं सोशल मीडिया, एडवोकेट रजिया बेग को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी विधि विंग, एडवोकेट हिम्मत सिंह बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी जिला टिहरी व उत्तरकाशी और प्रेम सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही आजाद अली को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ देहरादून जिले की विधानसभा सहसपुर, देहरादून कैंट व धर्मपुर का प्रभारी भी बनाया गया है। एडवोकेट अरविंद वर्मा को विधि विंग का प्रदेश अध्यक्ष, नवनीत राठी को किसान विंग का प्रदेश अध्यक्ष, डा. यूनिस चौधरी को अल्पसंख्यक विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। आयुष मेहरोत्रा को प्रदेश सह प्रभारी कुमाऊं सोशल मीडिया व नीरज फर्सवांण को प्रदेश सह प्रभारी गढ़वाल सोशल मीडिया, एडवोकेट भवन सिंह चौहान को चमोली, मनोरथ निराला को पौड़ी, गौरव रावत को कोटद्वार, विजय सिंह पवार को परवादून, वीरेंद्र सिंह सैनी को पछवादून, संजय सैनी को हरिद्वार, विनीत बलुटिया को नैनीताल, आनंद सिंह बिष्ट को अल्मोड़ा, नंदन सिंह बिष्ट को रानीखेत, सुभाष व्यापारी को काशीपुर, जसपाल सिंह को रुद्रपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+