आम आदमी को सौंगातें, पीआरडी जवानों के लिए बड़ी घोषणाएं,कहां शुरू हुई अग्निवीरों की भर्ती, आज की 10 बड़ी खबरें

aaj ki 10 big news uttarakhand: बुधवार 11 दिसंबर को धामी कैबिनेट बैठक में मध्यम वर्ग के लिए कई अहम फैसले लिए। आवास नीति को मंजूरी देने के साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को लेकर बड़ा फैसला लिया। इसके साथ ही प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर सरकार ने पीआरडी जवानों के लिए कई घोषणाएं की।

रूड़की में सेना में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।बुधवार का दिन आम आदमी के लिए कई तरह की सौगात लेकर आया। बुधवार 11 दिसंबर की 10 बड़ी खबरें।

aaj ki 10 big news uttarakhand good news common man big announcements PRD soldiers where recruitment Agniveer start

1-उत्तराखंड की धामी कैबिनेट बैठक में बुधवार को 22 प्रस्ताव आए। जिसमें कैबिनेट ने आवास नीति को मंजूरी देने के साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को लेकर बड़ा फैसला लिया। कैबिनेट बैठक में बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी का औपचारिक अनुमोदन कैबिनेट से मिला।

2-कैबिनेट बैठक में संशोधित खेल विश्वविद्यालय एक्ट को अध्यादेश के रूप तैयार प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद अब खेल विश्वविद्यालय पर राजभवन की मुहर का इंतजार है।

3-निम्न माध्यम वर्ग और निम्न वर्ग को आवास नीति के तहत 2 लाख तक की छूट मिलेगी। जिसमें 5 लाख तक की सालाना कमाई वालों को इसका फायदा मिलेगा।

4-सरकार ने परिवहन निगम को 100 नई बसें खरीदने की मंजूरी दे दी है। जिसमें लोन का ब्याज राज्य सरकार वहन करेगी।

5-प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की बेटियों की शादी में धामी सरकार 50 हजार रुपये की मदद करेगी। रिटायर होने वाले पीआरडी जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए एक केंद्र भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस की रैतिक परेड में खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने ये घोषणाएं की हैं।

6-12 से लेकर 14 दिसंबर तक वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो 2024 में हर दिन असेंबली का कार्यक्रम रखा गया है। प्रमुख रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्री लंका, इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, कनाडा, नीदरलैंड, पुर्तगाल सिंगापुर जैसे देशों में स्थापित आयुष चेयर के डेलीगेट्स असेंबली का हिस्सा होंगे, जिनकी संख्या 40 से 50 के करीब रहेगी।

7-रूड़की में सेना में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब दस दिनों तक चलने वाली भर्ती के शुरुआती दिनों में ज्यादा भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है।

8-एसटीएफ उत्तराखण्ड की साइबर क्राईम पुलिस टीम "डिजिटल हाउस अरेस्ट" स्कैम का भंडाफोड करते हुए एक अभियुक्त को जिला यमुनानगर हरियाणा से किया गिरफ्तार किया है। देहरादून निवासी एक पीड़िता को साइबर ठगों द्वारा डिजिटल हाउस अरेस्ट कर 1 करोड़ 70 के मामले में गिरफ्तार किया है।

9-चंपावत में डंपर और बाइक की भिड़ंत में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत फुलार गांव के पास की है।

10-चमोली के थाना जोशीमठ क्षेत्रान्तर्गत गाड़ी ब्रिज के पास नदी किनारे से SDRF ने नेपाली मूल के 2 व्यक्तियों का शव बरामद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+