जन्म दिन पर अपने दो साथियों के साथ गंगा में डूबा किशोर, दो दिन बाद भी नहीं चल पाया पता

ऋषिकेश में नीम बीच के पास नहाते समय तीन किशोर गंगा में डूबे

देहरादून, 18 जुलाई। ऋषिकेश में नीम बीच के पास नहाते समय तीन किशोर गंगा के तेज बाहों में डूब गए। जिनकी तलाश में एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन दल की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन उनका अब तक कहीं पता नहीं चला। किशोर अपने दोस्त का जन्म दिन मनाने आए हुए थे। इस बीच ये हादसा हो गया।

A teenager drowned in the Ganges with his two companions on his birthday, could not be found

6 किशोर आए थे साथ घूमने
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब तीन बजे की है। मुनिकीरेती थाना से सूचना मिली की नीम बीच के समीप तीन किशोर गंगा में डूब गए हैं। मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि ऋषिकेश से छह किशोर घूमने आए थे। नीम बीच में वह गंगा में नहाने के लिए उतर गए। गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। इस बीच वह गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए। गंगा में डूबने वाले तीनों किशोर की पहचान कर ली गई है। इनमें 16 वर्षीय आर्यन बंगवाल,17 वर्षीय वत्सल और 16 वर्षीय प्रतीक मलेठा सभी निवासी गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश के बताए गए हैं। नीम बीच गंगा तट पर यह सभी दोस्त अपने साथी वत्सल बिष्ट का जन्मदिन मनाने आए थे। वत्सल सहित तीन लोग गंगा में डूब गए। जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर घटना को लेकर रखी राय
घटना के बाद से हर कोई गमगीन है। साथ ही सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद से जन्म दिन पर बच्चों को नदी किनारे या इस तरह सेलिब्रेशन को लेकर अपने विचार रख रहे हैं। साथ ही बिना परिजनों के इस तरह की पार्टी और सेलिब्रेशन से दूर रहने की सलाह दे रहे हैंं। जन्म दिन पर हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+