पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा, गाड़ी पर चट्टान गिरने से 8 लोगों के दबे होने की आशंका

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में चट्टान के गाड़ी में गिरने से 8 लोगों के दबे होने की सूचना मिली है। मौके पर रेस्क्यू टीम का अभियान शुरू हो गया है।

A rock fell on a vehicle on the Dharchula-Gunji motor road in Pithoragarh, 8 people feared buried.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से एक गाड़ी दब गई। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय गाड़ी में 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जो कि इस हादसे में चट्टान के नीचे आकर दब गए।

सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी यात्रियों को लेकर धारचूला लौट रही थी। तभी पहाड़ी से चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जिसमें पर्यटक बताए जा रहे हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम अभियान चलाकर चट्टान के नीचे आए लोगों को निकालने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+