मां की गोद में खेल रही 4 साल की बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार, शोर मचाने पर कुछ दूर छोड़ा, हालत नाजुक
उत्तराखंड में गुलदार का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर श्रीनगर में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है।
एक बार फिर गुलदार ने मां के हाथ से झपटा मारकर भागने लगा। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार थोड़ी दूर बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना श्रीनगर के श्रीकोट गंगानाली का है। यहां बंगाली स्वीट शॉप की गली के एक घर में गुलदार 4 साल की बच्ची को उसकी मां के हाथ से झपटकर ले गया। जैसे ही गुलदार ने बच्ची पर झपट्टा मारा मां और पड़ोसियों के शोर मचाने पर गुलदार थोड़ी दूरी पर बच्ची को छोड़ कर भाग गया।
गुलदार तब तक बच्ची को बड़े घाव दे चुका था। आनन फानन में बच्ची को स्थानीय लोग बेस अस्पताल श्रीकोट ले गए। वहां से बच्ची को हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। बच्ची की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
पिछले 4 माह में गुलदार ने 3 बच्चों की जान ले ली है।
जबकि एक बच्ची कोमा में है। जिसके बाद एक और बच्ची अस्पताल में भर्ती हो गई है। श्रीकोट में गुलदार दो बच्चों को घायल कर चुका है। जिसके बाद से लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। अब तो लोग घरों में भी सेफ नहीं है। मां की गोद से गुलदार उठा ले जा रहा है।
मंगलवार रात 9:30 बजे के आसपास टिहरी गढ़वाल की आधीरा उम्र 4 वर्ष अपने घर के आंगन में अपने मां के साथ थी। तभी गुलदार ने मां के हाथों से ही बच्ची पर झपट्टा मार दिया। झपट्टा मारने के बाद गुलदार बच्ची को अपनी तरफ खींचता रहा।
मां बच्ची को बचाने की कोशिश में जुटी थी। मां ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। गुलदार ने बच्ची को तो थोड़ी दूरी पर छोड़ दिया। लेकिन तब तक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications