उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 13 अवैध मदरसे सील, प्रदेशभर में 170 से ज्यादा पर कार्रवाई,जानिए कहां

illegal madrasas uttarakhand: उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान जारी है। नैनीताल के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों को चिन्हित कर सील कर दिया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जो आज भी जारी है।

रविवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 13 अवैध मदरसे सील किए गए। अचानक मदरसों में प्रशासन की टीमों के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। प्रशासन की टीमों ने मदरसों के कागजात चेक किए इसके बाद जरूरी संसाधन और व्यवस्थाओं को भी परखा।

13 illegal madrasas sealedBanbhulpura Haldwani Uttarakhand action taken against more than 170 across state know where

अवैध मदरसों को बंद कराने के लिए अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने क्षेत्र का दौरा कर उन मदरसों को चिन्हित किया जो बिना किसी वैधानिक अनुमति के वर्षों से संचालित हो रहे थे। प्रशासन का कहना है कि शिक्षा के नाम पर अवैध रूप से चल रहे इन संस्थानों की न केवल जांच की जाएगी, बल्कि उन्हें बंद कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन संस्थानों के पास वैध कागजात नहीं हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था के अंतर्गत समायोजित किया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनभूलपुरा इलाके में पुलिस बल की तैनाती जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में अवैध मदरसों को लेकर एक्शन मोड में हैं। सीएम के निर्देश पर अब तक 170 से अधिक अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं। ये मदरसे या तो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे या उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। इन मदरसों की जांच के लिए राज्य सरकार ने विशेष सर्वे टीमें गठित की हैं।

जिनकी रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और विशेष रूप से बनभूलपूरा (हल्द्वानी) जैसे क्षेत्रों में कई अवैध मदरसे या तो बंद कर दिए गए हैं या जांच के दायरे में हैं। इनमें से कई स्थानों पर न तो भवन निर्माण की अनुमति ली गई थी, न ही कोई शैक्षिक मान्यता या सुरक्षा मापदंड पूरे किए गए थे।

कहां कितने मदरसे सील

  • ऊधमसिंह नगर- 65
  • हरिद्वार- 43
  • देहरादून- 44
  • पौड़ी- 02
  • नैनीताल -18
  • अल्मोड़ा -01
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+