VIDEO: शादी में कहासुनी के बाद दबंगों ने घेरी स्कार्पियो, यूं बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में हुई कहासुनी के बाद कुछ दबंगों ने स्कार्पियो कार को घेर ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। स्कार्पियो में सवार लोगों की जान पर बन आई। वे जैसे-तैसे बचकर वहां से निकले। कई राउंड गोलियां चलीं, जो कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखीं। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने हमलावरों को तलाशा।

मार डालने को आमदा थे दबंग, निकाल लाए बंदूक
फुटेज में दिख रहा है कि कुछ लोगों ने एक साइड से स्कार्पियो कार पर गोलियां चलाईं। इसके लिए वह उन लोगों ने पहले पूरी प्लानिंग की और फिर कई राउंड फायर किया। हालांकि, स्कॉर्पियो दौड़े चली गई। यह वारदात घटना मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के जयदेवी नगर में हुई। इसकी शिकायत स्कॉर्पियो सवार लोगों ने एक तहरीर नौचंदी पुलिस को दी। पुलिस ने फुटेज देखी। इसके बाद मामला दर्ज करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से असलाह भी बरामद किया।
ये भी पढ़ें: क्या इस रणनीति के तहत बदमाशों के पैरों में गोलियां मार रही है UP पुलिस? कानपुर में हुए 11 एनकाउंटर












Click it and Unblock the Notifications