Mahakumbh 2025 से पहले श्रद्धालुओं को लेकर Yogi सरकार उठाएगी ये बड़ा कदम, आप भी जानिए
Mahakumbh 2025 को लेकर सरकार अपनी तैयारियों में जुट गई है। उसकी परख अभी प्रयाग में चल रहे माघ मेले में भी हो जाएगा। सरकार ने अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है।

Prayaraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ का भव्य आयोजन सुनिश्चित करते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार लाखों श्रद्धालुओं की शानदार और आसान यात्रा के लिए यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 5,000 नई बसें शामिल करेगी। परिवहन विभाग मार्च 2023 तक करीब 1575 बसें खरीदेगा। इनमें से 1,200 बसें यूपीएसआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की माने तो प्रयागराज में कुंभ मेले की शुरूआत हो गई है जिसमें आगामी महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
महाकुंभ मेले में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस बार करीब 40 करोड़ रहने की उम्मीद है। यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक संजय कुमार के अनुसार विभाग द्वारा बसों की खरीद को लेकर निर्धारित लक्ष्य के तहत मार्च 2023 तक 1,575 बसें खरीदी जाएंगी और इनमें से 1,200 बसें बेड़े में शामिल हो जाएंगी।
Recommended Video

अप्रैल-मई तक बेड़े में आ जाएंगी नई बसें
अधिकारियों की माने तो इसके अलावा बाकी बसें अप्रैल-मई में बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इसके बाद 1 अप्रैल, 2023 से मार्च 2024 के बीच यूपीएसआरटीसी 2,000 नई बसें खरीदेगा। ये बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। सरकार 5,000 बसें खरीदने के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यूपीएसआरटीसी पुरानी और जीर्ण-शीर्ण बसों को भी छोड़ देगी।
पुरानी बसों की जगह नई बसें लगाई जाएंगी
संजय कुमार के मुताबिक विभाग पुरानी और जर्जर बसों को बदलकर अत्याधुनिक सुविधाओं वाली नई बसें लगाने का काम कर रहा है। SPSRTC के बेड़े में 11,200 बसें हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुंभ से पहले नई बसें खरीदने की योजना बनाई गई है। यूपीएसआरटीसी के बेड़े में योजनाबद्ध तरीके से नई बसों को शामिल किया जा रहा है। करीब 2000 बसें खरीदी जा चुकी हैं और जल्द ही ये बसें लोगों की सेवा करेंगी।
लंबी दूरी के यात्रियों के लिए होगा महाकुंभ का इस्तेमाल
इन नई बसों का इस्तेमाल विशेष रूप से लंबी दूरी के यात्रियों को महाकुंभ तक लाने के लिए किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा आसान हो जाएगी। वहां पहुंचने के लिए प्रत्येक रूट पर हर 10 मिनट में बसें उपलब्ध रहेंगी। ये बसें यात्रियों को संगम नगरी तक लाने और वापस ले जाने का काम करेंगी।
2024 में 19 करोड़ श्रद्धालुओं ने लिया था हिस्सा
2019 में कुंभ में 24 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था। इस बार कुंभ मेला और भी भव्य होने जा रहा है. 2019 में महाकुंभ मेले पर जहां 4,200 करोड़ रुपये खर्च किए गए, वहीं सरकार ने 2025 में होने वाले कुंभ मेले के लिए 6,800 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। वहीं मेले का आयोजन भी 3,700 हेक्टेयर भूमि पर किए जाने का प्रस्ताव है।












Click it and Unblock the Notifications