योगी सरकार प्रदेश में 45 मंदिरों में कराएगी सजावट का काम

योगी सरकार उत्तर प्रदेश में 45 मंदिरों का कराएगी साजोसज्जा का काम, 94 में से 45 मंदिरों को किया गया है चयन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मंदिरों की साजसज्जा करने का फैसला लिया है, इन मंदिरों में योगी सरकार प्राथमिकता के आधार पर साजोसज्जा का काम कराएगी। यह काम केंद्र सरकार के पर्यटन विभाग की योजना के तहत किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 94 पर्यटन स्थलों को फिर से सुसज्जित करने के लिए चुना गया है, लेकिन यूपी में सबसे अधिक बदलाव धार्मिक स्थलों पर किया जाएगा।

yogi adityanath

45 मंदिरों की साजोसज्जा का होगा काम
उत्तर प्रदेश में जिन 94 जगहों को चुना गया है उसमें 45 मंदिर हैं, जिसमें संत कबीर नगर स्थित मघर धाम भी शामिल है, इसके अलावा बड़गांव स्थि जैन मंदिर त्रिलोक तीर्थ धाम व बागपत के मंदिरों को भी इसमें शामिल किया गया है। जिन मंदिरों की सज्जा की जाएगी उसमे आजमगढ़ का उसमें दुर्वासा आश्रम, चंद्र मुनी आश्रम, दत्तात्रेय का आश्रम, कानपुर के वाल्मीकि और लव कुश आश्रम की भी साजोसज्जा की जाएगी।

अलग-अलग बांटा गया बजट
सरकार इसके अलावा मंदिर, किले और बागपत स्थित महाभारत के लक्षाग्रह को भी संजोने का काम करेगी। इन जगहों को भी सरकार ने 94 पर्यटन स्थलों की लिस्ट में शामिल किया है। इस योजना के बेहतर क्रियांन्वयन के लिए इसे तीन चरणों में बांटा गया है, हेरिटेज सर्किल के लिए 41.50 करोड़ रुपए, आध्यात्मिक सर्किट के लिए 76 करोड़ रुपए, आध्यात्मिक सर्किट 2 के लिए 62.95 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

शहीद स्मारकों की भी होगी सजावट
इन तीनों सर्किट के लिए राज्य सरकार ने अलग-अलग विभाग बनाए हैं जो इसे बेहतर तरीके से पूरा कर सके। ज्यादातर जगहों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, साथ ही इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। धार्मिक स्थलों के अलावा सरकार मेरठ, मऊ, फतेहपुर के शहीद स्मारकों, बांदा स्थिक कालिंजर के किले का भी पुनर्निर्माण कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+