UP News: मेरी माटी, मेरा देश अभियान को लेकर योगी सरकार ने शुरू की तैयारी
यूपी में मेरी माटी मेरा देश अभियान को तेज करने की कवायद योगी सरकार ने शुरू कर दी है।
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मेरी माटी-मेरा देश अभियान को तेज करने की कवायद शुरू कर दी है। इसको लेकर सरकार की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान की तर्ज पर इसको चलाने का निर्देश दिया गया है।

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तर्ज पर शुरू और चलाए जाने वाले अभियान के दौरान लाखों गुमनाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शहीदों के सम्मान और बलिदान को याद करने के लिए 9 अगस्त से 30 अगस्त तक शुरू किए जाने वाले "मेरी माटी मेरा देश" अभियान के दौरान शहरों और गांवों में विभिन्न समारोह आयोजित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तर्ज पर शुरू और चलाए जाने वाले अभियान के दौरान लाखों गुमनाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। आयुक्तों, जिला मजिस्ट्रेटों और अन्य अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि अभियान 30 अगस्त को नई दिल्ली में समाप्त होगा। राज्य में मुख्य समारोह लखनऊ में होंगे।
गांवों में तीन स्तरों- गांव, पंचायत और ब्लॉक पर समारोह आयोजित किये जायेंगे। 9 अगस्त को गांवों में चिन्हित स्थानों पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। ग्रामीण एक मुट्ठी मिट्टी लेकर बैठक स्थल पर पहुंचेंगे, जिसे एक 'कलश' में एकत्र किया जाएगा।
दिशा निर्देशों में कहा गया है कि देश के सभी गांवों से लाई गई मिट्टी का उपयोग दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाने के लिए किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications