रामनाथ कोविंद को योगी आदित्यनाथ ने बताया यूपी का लाल, हर दल से मांगा समर्थन

योगी आदित्यनाथ ने रामनाथ कोविंद को बताया यूपी का लाल, बोले दलितों के लिए यह बड़े सम्मान की बात।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने तमाम कयासों के बीच आखिरकार एनडीए के अगले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, इस नाम के साथ ही भाजपा दलित राजनीति को एक नया मुकाम देने की कोशिश कर रही है, पार्टी के देश के सर्वोच्च पद पर दलित उम्मीदवार को भेजने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी की इस सोच को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे बढ़ाया है।

yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनाथ कोविंद को यूपी का लाल बताते हुए पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यूपी के इस लाल को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचाने के लिए चुना गया है उसके लिए मैं आदरणीय पीएम मोदी और अध्यक्ष अमित शाह का शुक्रिया अदा कर रहा हूं। उन्होंने प्रदेश के तमाम दलों से अपील की है कि वह दलगत राजनीति से उपर उठकर तमाम दल रामनाथ कोविंद को अपना समर्थन दें।

इसे भी पढ़ें- रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति बनना तय, ये है जीत का गणित

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक दलित जोकि यूपी के गांव के अत्यंत गरीब परिवार में गांव में पला हुआ है, ऐसे में यह ना सिर्फ दलित को सम्मान देना है बल्कि प्रदेश के 22 करोड़ लोगों का सम्मान है। देश में दलितों के लिए बड़ा सम्मान है, देश के सर्वोच्च पद पर दलित राष्ट्रपति को बैठाने का प्रयास मोदीजी और अमित शाह जी ने किया है, मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं यूपी के सभी राजनीतिक दलों से निवेदन करुगा कि यूपी के लाल राम गोविंद को सभी लोग दलगत भावना से उपर उठकर के उन्हें राष्ट्रपति बनने का योगदान दें। यह एक अवसर होगा जब यूपी का लाल इस देश के सर्वोच्च पर दर आसीन होगा, इसके लिए मैं देश के पीएम और अध्यक्ष का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+