रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाली रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा मातृभूमि की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु अपने प्राण न्योछावर करने वाली महान वीरांगना, अद्वितीय शौर्य, साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनकी असाधारण वीरता की गाथाएं हम सभी को अनंत काल तक गौरवान्वित करती रहेंगी।

Rani Lakshmibai

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने कहा भारतीय नारीशक्ति के पराक्रम की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जन्म-जयंती पर मेरा कोटि-कोटि नमन। विदेशी हुकूमत के अत्याचार के खिलाफ उनके साहस, संघर्ष और बलिदान की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।

बता दें कि रानी लक्ष्मीबाई ने पहले स्वतंत्रता संग्राम 1857-58 में अहम भूमिका निभाई थी। रानी लक्ष्मी बाई ने इस संग्राम में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया था। रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 में हुआ था। रानी लक्ष्मीबाई ग्वालियर में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासकों के साथ लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

रानी लक्ष्मीबाई का नाम पूरा नाम लक्ष्मीबाई नेवालकर था। वह मराठा साम्राज्य में झांसी की रानी थीं। उनका विवाह महाराजा गंगाधर राव नेवालकर के साथ हुआ था। उनका शुरुआती नाम मणिकर्णिका तांबे था और परिवार में उन्हें मनु के नाम से पुकारा जाता था।

दरअसल रानी लक्ष्मीबाई के पति का निधन होने के बाद अंग्रेजों ने उनके साम्राज्य को हड़प लिया था। अंग्रेजों ने रानी लक्ष्मीबाई के दत्तक पुत्र को वारिस मानने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के खिलाफ हथियार उठा लिया और जंग के मैदान में डटकर उनका सामना करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+