योगी ने शुरू किया स्वच्छ यूपी अभियान, झाड़ू भी लगाया
गोरखपुर में राहुल गांधी के दौरे से पहले योगी आदित्यनाथ ने साधा निशाना, बोले दिल्ली में बैठा युवराज सफाई का महत्व नहीं समझेगा
गोरखपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गोरखपुर दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में स्वच्छ यूपी, स्वस्थ यूपी अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठा युवराज सफाई का महत्व क्या समझेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ल में बैठा कोई युवराज स्वच्छता अभियान का महत्व नहीं जानेगा, गोरखपुर उनके लिए पिकनिक स्पॉट बने, इसकी इजाजत नहीं देनी चाहिए।

पिछली सरकारों ने संस्थानों को चौपट किया
प्रदेश की पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12-15 सालों में उत्तर प्रदेश के संस्थानों को खुद के हितों के लिए चौपट किया गया है, बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ, लोगों को मूलभूत सुविधाओं से दूर रखा गया। मैंने इंसेफिलाइटिस के खिलाफ अभियान शुरू किया है, जब इसके इलाज की बात आती है तो मेरा कहना है कि सावधानी ही सबसे बड़ा इलाज है और इसकी शुरुआत सफाइ से शुरू होती है। इस मौके पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ में झाड़ू थामी और सड़क पर सफाई अभियान में शिरकत की।
Recommended Video

इंसेफिलाइटिस से 20 साल से लड़ रहा हूं
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ भारत और स्वच्छ भारत की परिकल्पना प्रधानमंत्री ने की थी और उनके सपने को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और गंदगी की राजनीति को खत्म करना होगा, सभी के सहयोग से ही यूपी में भाजपा की सरकार बनी है। मैं पिछले 20 सालों से इंसेफिलाइटिस से लड़ रहा हूं और इसे खत्म करने के लिए सफाई सबसे अहम है। हम इंसेफिलाइटिस को खत्म करने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।
खुले में शौंच से दिलाएंगे मुक्ति
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की लोग कूड़ा इधर-उधर नहीं फेंके, उसका निस्तारण करें। हम खुले की बजाए शौचालय बनाने का अभियान चला रहे हैं। शौचालय निर्माण को शासन से पूरी मदद की जा रही है। खुले में शौंच से मुक्ति के लिए गंगा किनारे 1627 गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया गया हैष यूपी के 30 जनपदों को खुले में शौंच से मुक्त कर दिया गया है। स्वच्छ यूपी के लिए लोगों के सहयोगी की जरूरत है, सबको साथ में मिलकर इस सपने को पूरा करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications