यूपी में बोर्ड परीक्षा का खौफ खत्म करने के लिए नई प्रणाली लाने की तैयारी में योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बोर्ड की परीक्षा के दौरान जिस तरह से लाखों बच्चों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी, उसके बाद लगातार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है। लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नकलवीहीन परीक्षा के लिए नया कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं। योगी सरकार अब प्रदेश में बोर्ड परीक्षा को लेकर बच्चों के भीतर खौफ को खत्म करने के लिए स्टूडेंट फ्रैंडली परीक्षा का आयोजन करने की तैयारी कर रही है।

yogi adithanath

10 लाख बच्चों ने छोड़ी परीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी पर लिखी गई किताब एग्जाम वॉरियर्स का विमोचन करते हुए कहा कहा कि हमने नकल वीहीन परीक्षा कराई तो 10 लाख बच्चों ने परीक्षा ही छोड़ दी, लेकिन अब हम लोग यहीं नहीं रुकेंगे। हमारा अगला कदम होगा कि प्रदेश में बोर्ड की परीक्षा को बच्चों के लिए फ्रैडली बनाया जाए ताकि उन्हे परीक्षा छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े। गौरतलब है कि पिछले दिनों शुरु हुई प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षा से लाखों बच्चे दूर हो गए हैं और उन्होंने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।

परीक्षा एक नई तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमे पढ़ाई को छात्रों के अनुकूल बनाना होगा, इसके लिए शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी को तय करना होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा आसान होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा सड़क का अंत नहीं है बल्कि जिंदगी को आगे बढ़ाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने इस बात को दोहराया कि परीक्षा नकल वीहीन कराने से शिक्षा व्यवस्था बेहतर होती है।

25 मंत्र के लिए पीएम का शुक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी पर लिखी गई किताब में 25 मंत्र लिखे गए हैं, जिसमे परीक्षा को पर्व की तरह से मनाने को कहा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के कार्यक्रम में छात्रों को परीक्षा से डरने की जरूरत नहीं बल्कि उन्हें अपनी पढ़ाई पर भरोसा रखते हुए बिना डरे परीक्षा में शामिल होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह किताब बच्चों में परीक्षा के तनाव को कम करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के 25 मत्रों को अनमोल रत्न बताते हुए इन रत्नों के लिए बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+