ज्ञानवापी विवाद के बीच बोले योगी आदित्यनाथ, अयोध्या में राम मंदिर के बाद काशी ने ली अंगड़ाई

लखनऊ, 30 मई। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हुआ उसके बाद अब वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में बने ज्ञानवापी मस्जिद का मामला सुर्खियों में है। ज्ञानवापी मस्जिद का मामला जिस तरह से सुर्खियों में आया उसके बाद ना एक के बाद एक अलग-अलग जगहों पर मंदिरों की फिर से स्थापना की मांग उठने लगी है। ज्ञानवापी के बा के मथुरा, वृंदावन, विंध्यवासिनी धाम, नैमिष धाम को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब काशी, मथुरा, वृंदावन ने अंगड़ाई ली है।

पहली बार सड़क पर नमाज नहीं

पहली बार सड़क पर नमाज नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा आज उत्तर प्रदेश दंगामुक्त प्रदेश है, राम नवमी का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होता है, रमजान के महीने में अलविदा की नमाज के दौरान सड़क पर नमाज ना होना, यह उत्तर प्रदेश में पहली बार हो पाया है। सड़कों पर नमाज नहीं होगी, नमाज के लिए स्थान है, जो उनका इबादतगाह है, मस्जिद है वहीं पर धार्मिक कार्यक्रम या मजहबी कार्यक्रम होंगे, सड़क पर यह नहीं होगा।

माइक के चलते होता था दंगा

माइक के चलते होता था दंगा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो अनावश्यक शोरगुल था उससे कैसे मुक्ति मिलती है, कैसे 70 हजार से भी अधिक माइक धर्मस्थलों पर लगे थे और इससे तमाम लोगों को, बुजुर्ग, बीमार को परेशान करते थे वो हटे, तकरीबन 60 हजार माइक के आवाज को कम किया गया। जिन छोटी-छोटी बातों की वजह से दंगा होता था, माइक कभी दंगा-अराजकता का कारण बनता था, दो पक्षों में तनाव का कारण बनता था, उसे खत्म किया गया है। इससे लोगों के मन में विश्वास पैदा हुआ है कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश तैयार है। हम इसी विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

अयोध्या के बाद अब काशी ने अंगड़ाई ली है

अयोध्या के बाद अब काशी ने अंगड़ाई ली है

अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के बाद अब काशी ने जो अंगड़ाई ली है वो हम सबके सामने है। काशी में काशी विश्वनाथ कोरिडोर का उद्धाटन होने के बाद प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालू यहां दर्शन करने आ रहे हैं। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप काशी अपने नाम को सार्थक कर रहा है, यह उस दिशा में आगे बढ़ चुका है। मथुरा, वृंदावन, विंध्यवासिनी धाम, नैमिष धाम ये सभी तीर्थ एक बार फिर से नई अंगड़ाई लेते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन स्थितियों में हम सबको आगे बढ़ना होगा। 2024 की भावभूमि हमे अभी से तैयार करनी होगी।

आगे बढ़ने की जरूरत है

आगे बढ़ने की जरूरत है

काशी विश्वनाथ कोरिडोर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री नेकहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत के बाद काशी की अंगड़ाई हमारे सामने है। सभी धार्मिक स्थल जैसे मथुरा, वृंदावन, विंध्यवासिनी धाम, नैमिष धाम ने अंगड़ाई ली है। ऐसे हालात में हमे एक बार फिर से आगे बढ़ने की जरूरत है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों की सोच प्रदेश के लिए 2017 के बाद अब बदल गई है। उत्तर प्रदेश देश में चार दर्जन से अधिक योजनाओं के साथ नेतृत्व कर रहा है।

75 प्लस का दिया टार्गेट

75 प्लस का दिया टार्गेट

प्रदेश में दूसरी बार सत्ता में आने के बाद योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के पदाधिारियों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। प्रदेश में 75 प्लस का टार्गेट लेकर आगे बढ़ें। बता दें कि 2019 में पार्टी ने 62 सीट पर जीत् दर्ज की थी, जबकि भाजपा के सहयोगी दल अपना दल ने 2 सीटें जीती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+