सुब्रत रॉय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाहिर किया दुख
सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है। मुख्मयंत्री ने कहा सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!
बता दें सुब्रत रॉय की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें 12 नवंबर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 नवंबर रात तकरीबन 10.30 बजे सुब्रत रॉय का निधन हो गया। सुब्रत राय 75 वर्ष के थे, उनका जन्म बिहार के अररिया में हुआ था। सुब्रत रॉय को देश के दिग्गज उद्योगपतियों में गिना जाता था।

सुब्रत रॉय मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के मूल निवासी थे, उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता में हुई थी, इसके बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए सुब्रत रॉय गोरखपुर चले गए। 1978 में गोरखपुर में ही सुब्रत रॉय ने अपना प्रारंभिक व्यवसाय शुरू किया था। जिसके बाद वह लखनऊ में स्थापित हुए।
सुब्रत राय ने शुरुआती तौर पर चिट फंड कंपनी की स्थापना की थी, इसके बाद उन्होंने कई सेक्टर में बिजनेस का विस्तार किया। मीडिया, हॉस्पिटैलिटी सहित कई सेक्टर में अपने बिजनेस का विस्तार किया। सहारा एक समय में भारत में भारतीय रेलवे के बाद सर्वाधिक नौकरी देने वाली कंपनी थी।
हालांकि सेबी के साथ विवाद के चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। निवेशकों का पैसा वापस करने का उन्हें निर्देश दिया था, जिसके बाद सुब्रत रॉय को तिहाड़ जेल जाना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications